{"_id":"66b7b20265e220b1b50378b3","slug":"state-convention-of-bharatiya-kisan-sangh-will-be-held-in-rohtak-on-9th-chhikara-rohtak-news-c-17-roh1020-481738-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 को रोहतक में होगा भारतीय किसान संघ का प्रांत अधिवेशन : छिकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 को रोहतक में होगा भारतीय किसान संघ का प्रांत अधिवेशन : छिकारा
विज्ञापन
रोहतक। नौ सितंबर को रोहतक में भारतीय किसान संघ का हरियाणा प्रांत अधिवेशन होगा। इसमें प्रदेश के पदाधिकारी व सभी जिलों के पदाधिकारी व किसान कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यह बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहीं।
उन्होंने बताया कि रोहतक की नई अनाज मंडी में भारतीय किसान संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष सतीश छिकारा के नेतृत्व में संपन्न हुई। किसान नेता सतीश छिकारा ने बताया कि बैठक में 9 सितंबर को भारतीय किसान संघ हरियाणा के प्रांत अधिवेशन होने के बारे में विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय की गई। इसी दौरान भारतीय किसान संघ जिला रोहतक का पुन: गठन भी किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य व रोहतक जिले में आने वाले सभी खंड अध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न हुआ।
भारतीय किसान संघ की रोहतक जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यवान ढाका, जिला उपाध्यक्ष मास्टर शमशेर सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला, कार्यकारिणी सदस्य में फूल कुमार, बिजेंद्र, वाशुदेव, विश्रम, राजेंद्र ढाका, बूटी, प्रवीण ढाका, अनीता गौतम, अश्वनी, अनिल ढागी को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
वहीं भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त खंड अध्यक्ष लाखन माजरा बंशीलाल चिड़ी, महम खंड अध्यक्ष अमित सिवाच, कलानौ खंड अध्यक्ष जगबीर फोगाट, रोहतक खंड अध्यक्ष बलराज नौनंद, सांपला खंड अध्यक्ष कृष्ण को बनाया गया। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुंदरलाल का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। वह लगातार 8 साल से भारतीय किसान संघ हरियाणा के लिए कार्य कर रहे थे। उनको केंद्रीय संगठन ने पंजाब में नए संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है।