{"_id":"65de00f3fc069d77b8005325","slug":"sports-sakshi-malik-welcomed-sanjay-singh-on-x-with-a-sad-heart-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: साक्षी मलिक ने एक्स पर संजय सिंह का दुखी मन से किया स्वागत, लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: साक्षी मलिक ने एक्स पर संजय सिंह का दुखी मन से किया स्वागत, लिखी ये बात
Tue, 27 Feb 2024 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:04 PM IST
सार
साक्षी मलिक ने एक्स पर संजय सिंह का दुखी मन से स्वागत करते हुए कहा कि देश एक बार फिर महिलाओं के सम्मान की हत्या का गवाह बन गया।
विज्ञापन
sakshi malik
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टूटे दिल व दुखी मन से संजय सिंह उर्फ बृजभूषण शरण का भारतीय कुश्ती संघ में स्वागत है। अब दोबारा से लखनऊ में कैंप लगा करेगा। नंदनीनगर में नेशनल होंगे। यह कहना है कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक का। मंगलवार को अपने एक्स एकाउंट पर इस संबंध में साक्षी ने टिप्पणी की है।
विज्ञापन
साक्षी ने लिखा है कि देश की, विशेष तौर पर हरियाणा की बहन बेटियों के शोषण की सारी हदें पार हो जाएंगी। क्योंकि, इनको रोकने वाला कोई नहीं है। ये इस देश की सरकार और जनता दोनों से बड़े हैं।
विज्ञापन
बधाई हो देश एक बार फिर महिलाओं के सम्मान की हत्या का गवाह बन गया। मैं उन सबकी तहे दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। जिनकी संवेदना इस नारीविरोधी युग में वर्तमान में भी जिंदा है। जय हिंद जय भारत।
विज्ञापन