फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sakshi malik, coach, affidavit, majeet, ishwar dhaiya

साक्षी ने ईश्वर दहिया और मंजीत को बताया कोच

Fri, 30 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 30 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sakshi malik, coach, affidavit, majeet, ishwar dhaiya
साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक के कोच के नामों को लेकर छिड़ा विवाद आखिरकार सुलझने की ओर है। साक्षी ने ईश्वर दहिया और मंजीत को अपना कोच मानते हुए खेल विभाग को अपना शपथ पत्र दिया है। इसमें उन्होंने डीएसओ राजवीर और कुलदीप मलिक का नाम नहीं दिया। हालांकि, खेल विभाग ने वकील से बनवाए गए शपथ पत्र को मानने से इन्कार कर दिया है। अब साक्षी को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट से शपथ पत्र बनवाकर देना होगा। साक्षी शुक्रवार को अपना शपथ पत्र विभाग को सौंपेगी, लेकिन उनके कोच के नाम बृहस्पतिवार को ही सार्वजनिक हो गए।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच होने का चार लोगों ने दावा किया था। इसमें साक्षी को कुश्ती की शुरुआत कराने वाले ईश्वर सिंह दहिया भी शामिल हैं। दहिया के बाद उन्हें छोटूराम स्टेडियम में राजबीर सिंह ने ट्रेनिंग दी। वह चार साल तक साक्षी के कोच रहे। साल 2015 से अब तक मनदीप साक्षी के कोच हैं। इनके अलावा कुलदीप मलिक रेलवे के कुश्ती कोच हैं। साक्षी के साथ ओलंपिक में कुलदीप ही गए थे। सरकार पशोपेश में थी कि चारों कोच में से किसे साक्षी का कोच माना जाए। इस कारण साक्षी से शपथपत्र जमा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


अब कुलदीप मलिक को नहीं मिलेेगा लाभ

रेलवे के कोच कुलदीप मलिक ने तीन दिन पहले इनाम राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। उनका दावा था कि उनसे दस लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इस विवाद के बाद खेल विभाग ने साक्षी से जानना चाहा था कि आखिर वह किसे अपना कोच मानेगी, जिससे उसे सम्मानित किया जा सके। साक्षी ने कोच कुलदीप का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed