फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sai, sakshi, vinesh

साई ने जिनपर जताया विश्वास, उन सभी ने किया निराश

Thu, 18 Aug 2016 02:19 AM IST
अंकित चौहान / अमर उजाला ब्यूरो
अंकित चौहान / अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, sai, sakshi, vinesh
पैर में चोट की वजह से स्ट्रेचर से लाते ‌विनेश को - फोटो : amar ujala
ओलंपिक में जिन बड़े खिलाड़ियों से जैसे प्रदर्शन की उम्मीद की गई थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे। साई को विश्वास था कि ओलंपिक में 19 खिलाड़ी मेडल जीत सकते हैं। सबसे ज्यादा मेडल जीतने का विश्वास शूटरों पर जताया गया था कि वह 10 मेडल जीत सकते हैं। तीरंदाजों के अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग से भी दो-दो मेडल आने की आस जताई गई थी। लेकिन इनमें से अधिकतर हारकर बाहर हो चुके हैं और अब तीन मेडल की उम्मीद वाले पहलवान बचे हैं। वहीं बैडमिंटन में सिंधु की चुनौती बाकी है।
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद साई की ओर से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए सभी खेलों की सूची जारी की गई थी। जिसमें साई के मिशन ओलंपिक सेल की ओर से यह बताया गया था कि किस-किस खिलाड़ी से मेडल जीतने की उम्मीद है। जिनमें शूटिंग के सभी बड़े नाम अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, जीतू राय, मानवजीत सिंह संद्धू, हिना सिद्धू, अपूर्वी चंदेला समेत अन्य शामिल थे। इस तरह ही तीरंदाजी में दीपिका कुमार, एल बॉम्बयाला देवी, लक्ष्मी रानी माझी से टीम मेडल और दीपिका से निजी मेडल की उम्मीद थी। बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु से मेडल जीतने की आस थी। जबकि बॉक्सिंग में शिवा थापा और विकास पर मेडल जीतने का पूरा विश्वास था। इसके अलावा हॉकी में पुरुष टीम से उम्मीद थी। जिम्नास्ट दीपा कर्माकर भी साई की मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थी। लेकिन यह सभी खिलाड़ी साई की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अब केवल तीन पहलवान योगेश्वर दत्त, नरसिंह यादव, विनेश फौगाट और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बाकी है। हर किसी की नजर इन सभी पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed