फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sports Maha Kumbh...Facing chaos before the game

Rohtak News: खेल महाकुंभ...खेल से पहले अव्यवस्थाओं से आमना-सामना

Sun, 03 Aug 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Sports Maha Kumbh...Facing chaos before the game
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबाॅल मैदान में बने कीचड़ में फिसलकर गिरा ​खिलाड़ी। संव
रोहतक। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का अव्यवस्थाओं से आमना सामना हुआ। पहले दिन ही खेल विभाग की व्यवस्थाओं में कमियां देखी गईं। राजीव गांधी खेल परिसर में पानी भरने से हुए कीचड़ के कारण फुटबॉल खिलाड़ी फिसलकर गिरते रहे। मैदान के एक हिस्से में कीचड़ तो दूसरे हिस्से में गिली घास से खेल प्रभावित रहा। इसके अलावा पीने के पानी के लिए भी खिलाड़ियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। एक ही वाटर कूलर पर खिलाड़ियों की भीड़ लगी रही। साथ ही जिस सामुदायिक केंद्र में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है वह भी अधूरी है। यहां न साफ-सफाई है और न ही शौचालय ठीक है। खिलाड़ियों का कहना है कि पूरी रात मच्छरों ने सोने नहीं दिया। इससे बीमार होने का भी खतरा है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शनिवार को आगाज हुआ। यहां बॉक्सिंग, फुटबाॅल और नेटबाॅल प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के 1721 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन फुटबाॅल खिलाड़ियों को कीचड़ भरे मैदान में उतरना पड़ा। पंचकूला से फुटबाॅल के लिए आए खिलाड़ी कुंदन ने बताया कि कीचड़ से खिलाड़ी बार-बार फिसलकर गिरते रहे। इससे स्कोर प्रभावित हुआ। अलग-अलग स्थानों पर रात्रि ठहराव के लिए रुके खिलाड़ियों को भी उचित व्यवस्थाएं न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिला खेल विभाग कार्यालय व छोटूराम स्टेडियम नेटबाॅल कोर्ट के बाहर ही जलभराव से खिलाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। देर शाम तक भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण फुटबाॅल के मैदान में जलभराव हुआ था। सुबह ही ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर मैदान को ठीक करवा दिया गया है। राजीव गांधी व छोटूराम खेल परिसर में पानी के लिए टैंकर और कैंपरों की व्यवस्था की गई है।
- सुनीता खत्री, उपनिदेशक, जिला खेल विभाग।
-----------

खेल मैदान से दूर रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है। जहां के शौचालय और कमरों की हालत बेहद खराब है। स्टेडियम के बाहर भी बरसाती पानी भरा है।
- चंद्र मोहन, खिलाड़ी, फतेहाबाद।
------------

सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान नहीं दिया गया। रहने की व्यवस्था में काफी परेशानी आई है। जहां साफ-सफाई हो व मच्छर न हो, ऐसी जगह खिलाड़ियों को रोकना चाहिए।

- योगेश, खिलाड़ी, सिरसा।
-------------

पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। बच्चों को एक ही वाटर कूलर से पानी भरना पड़ रहा है। फुटबाॅल मैदान के पास कोई पानी का टैंकर या कैंपर नहीं रखे गए हैं।
- सोनू, गुरुग्राम।

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबाॅल मैदान में बने कीचड़ में फिसलकर गिरा खिलाड़ी। संव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed