फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spices being made without the license of a reputed company

नामी कंपनी के लाइसेंस के बिना बनाया जा रहा मसाला

Fri, 11 Mar 2022 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Spices being made without the license of a reputed company
रोहतक। शहर के शास्त्री नगर की मसाला फैक्टरी में नामी कंपनियों के नाम पर बिना लाइसेंस मसाले तैयार किए जा रहे थे। वीरवार को दिल्ली से रोहतक पहुंचे एक मसाला कंपनी के अधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत दी। सिटी थाने में कॉपीराइट एक्ट व अन्य धाराओं के तहत फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार को सूचना मिली थी कि शहर के शास्त्री नगर में मसाला बनाने की अवैध फैक्टरी चल रही है। डिब्बों में मसाला भरकर नामी कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा है। पुलिस ने एएसपी हेमेंद्र मीना के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी। साथ की कच्चे माल के करीब 150 बैग व मसाले के 100 कार्टून पैक बरामद किए। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि वीरवार को मसाला कंपनी के दिल्ली से अधिकारी संजीव रोहतक पहुंचे। उन्हाेंने लिखित में बताया कि उन्हाेंने मसाला फैक्टरी संचालक को कोई लाइसेंस नहीं दे रखा और न ही उसका कंपनी से कोई संबंध है। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट व अन्य धाराओं के तहत आरोपी फैक्टरी संचालक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed