{"_id":"5eb2fd468ebc3e90240f7697","slug":"special-train-will-leave-for-katihar-tomorrow-with-1-200-migrants-from-rohtak-rohtakcity-news-rtk5538797109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से 1200 प्रवासियों को लेकर कल कटिहार रवाना होगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से 1200 प्रवासियों को लेकर कल कटिहार रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को घर जाने के लिए बुधवार को गांधी कैंप में प्रवासी मजदूरों का वैरिफिकेशन करते पु?
- फोटो : RohtakCity
लॉकडाउन के दौरान बिहार के कटिहार जाने वाले करीब 1200 अप्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 8 मई को रोहतक से ट्रेन रवाना होगी। पोर्टल पर आवेदन करने वालों को नोडल अधिकारी की ओर से इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। ट्रेन में सोशल डिस्टेसिंग, सैनिटाइजेशन, यात्रियों की जांच, सबके लिए मास्क व अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन के रवाना होने के समय पुलिस बल के साथ डीसी व एसपी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि अप्रवासियों को बिहार पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार स्पेशल छह ट्रेनों का संचालन करवा रही है। हिसार से दो, अंबाला से दो, रोहतक से एक, भिवानी से एक ट्रेन अलग-अलग तिथियों पर चलाई जा रही हैं। बुधवार को हिसार से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की गई
ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन, जिला पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने में जुटी है। पंजीकृत श्रमिकों को ट्रेन तक ले जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने सात रास्ते तय किए हैं। यात्रियों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए प्रत्येक रास्ते पर गोले लगाए गए हैं। इसके अलावा टिकट विंडो काउंटर के सामने भी नंबर लिखे गए हैं। यात्रियों के टिकट बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की गई है।
ट्रेन का समय नहीं किया तय
जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार आठ मई को जाने वाली ट्रेन के संचालन का समय अभी तय नहीं हुआ है। समय तय होने के चार घंटे पहले पुलिस कर्मियों को प्लेटफार्म की तरफ जाने वाले प्रत्येक रास्ते पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस से करीब 125 पुलिस कर्मी तैनात होंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि कल दो ट्रेनों के गुजरने के बाद सुरक्षा कर्मियों को रोहतक में क्लोज किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के हिसाब से ही अप्रवासियों को रवाना किया जाएगा। इस बाबत तैयारियां चल रही हैं।
- आरएस वर्मा, उपायुक्त।
रोहतक में 23 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूरों ने कराया गृह राज्य जाने को रजिस्ट्रेशन
रोहतक। जिले के विभिन्न सेक्टरों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों ने अपने गृह राज्य जाने का मन बना लिया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन को उन्हें भेजने का इंतजाम भी करना होगा। इतनी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूरों के पलायन से जिले में विकास का पहिया रुक सकता है। लॉकडाउन से जूझ रहे तमाम क्षेत्रों पर इसकी दोहरी मार पड़ेगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों निर्देश दिए थे कि सभी प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने का इंतजाम किया जाए। इसके लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार ने भी सभी जिलों में प्रवासियों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा था। बुधवार शाम की साढ़े चार बजे तक 23,255 मजदूरों ने अपने गृह राज्य जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें ज्यादातर बिहार के हैं। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व तक रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा कुछ सौ तक ही सीमित था। पर पिछले तीन दिनों में रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई। मंगलवार शाम पांच बजे तक 18,514 प्रवासियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक ही 2200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, दूसरे राज्यों से रोहतक आने के लिए भी 4146 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस तरह बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक कुल 27,401 रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिला प्रशासन के अनुमान के मुताबिक यहां करीब 30 हजार प्रवासी मजदूर हैं, इनके अलावा स्थानीय लेबर भी है। जोकि इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन, ईट भट्ठों और खेतीबाड़ी में काम करते हैं। जिले में 691 औद्योगिक इकाइयों को अनुमति दी गई है, जिनमें करीब 27 हजार मजदूर काम करते हैं। 87 ईट भट्ठों पर लगभग 8700 मजदूर कार्यरत हैं। जिले में मनरेगा के 51 काम शुरू हुए हैं, जिनमें लगभग 2000 मजदूर काम कर रहे हैं। वहीं, 48 कॉमर्शियल व सरकारी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 1400 श्रमिक काम कर रहे हैं। कुछ मजदूर निजी कंस्ट्रक्शन में भी कार्यरत हैं।
रोहतक ------ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन -- आने के लिए रजिस्ट्रेशन
स्पेशल ट्रेन -------- 16935 ------------------ 2934
बस------------------ 5865 ------------------- 885
निजी वाहन -------- 343 --------------------- 251
किराये का वाहन----- 112 -------------------- 76
कुल------------------ 23255 ----------------- 4146
कुल रजिस्ट्रेशन - 27,401 (बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक )
जिला ------ आने को रजिस्ट्रेशन - जाने को रजिस्ट्रेशन - कुल
अंबाला ------ 1936 ------ 10565 -------12501
भिवानी ------ 3050 ------ 11334 ------ 14384
चरखी दादरी -- 916 ------ 5018 ------- 5934
फरीदाबाद --- 17682----- 87797 ------ 105479
फतेहाबाद ---- 1065 ------ 4146 ------- 5211
गुड़गांव ------ 42104 ---- 9942 -------- 241525
हिसार --------- 2909 ----- 11102 ----- 14011
झज्जर -------- 8728 ----- 56336 ----- 65064
जींद ----------- 966 ------- 4200 ------ 5166
कैथल --------- 609 ------- 4317 ------- 4926
करनाल ------- 1911 ----- 9966 -------- 11877
कुरुक्षेत्र -------- 836 ------ 5003 -------- 5839
महेंद्रगढ़ ------ 1644 ------ 9081-------- 10725
मेवात --------- 491 ------- 1974 -------- 2465
पलवल -------- 959 ------- 2617 -------- 3576
पंचकूला ------- 2572 ------ 11347 ------ 13919
पानीपत ------- 10754 ----- 72914 ----- 83668
रेवाड़ी ---------- 4788 ------- 35687 ----- 40475
रोहतक -------- 4146 ------- 23255------ 27401
सिरसा --------- 921 -------- 2703 ------- 3624
सोनीपत ------- 7864-------- 48443------ 56307
यमुनानगर ---- 8189 ------- 43324------ 51513
कुल-------------- 125040 --- 660550 ---- 785590
करीब 27 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिले से जाने वाले मजदूरों की संख्या प्रशासन द्वारा औद्योगिक इकाइयों, निर्माण कार्यों की अनुमति प्रदान करने के बाद कम हो सकती है। ये मजदूर काम न होने की वजह से लौटना चाहते थे। पर अब अधिकांश मजदूर यहां काम करने का मन बना चुके हैं। जो जाना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भेजा जाएगा, गंतव्य पर पहुंचने के बाद 14-21
दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा।
आरएस वर्मा, उपायुक्त, रोहतक।