{"_id":"630916d5e28bea426f2a906c","slug":"sonali-phogat-case-should-be-probed-by-cbi-bhurendra-hooda-rohtakcity-news-rtk656229558","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट के मामले की सीबीआई जांच हो ः भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट के मामले की सीबीआई जांच हो ः भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
रोहतक में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। साथ म?
सरकार का काम स्कूल खोलना और टीचर्स की भर्ती करना है। भाजपा-जजपा इसके विपरीत काम कर रही है। स्कूलों को बंद और शिक्षकों के पदों को खत्म कर रही है। गलत बयानबाजी कर सरकार और उसके मंत्रियों की ओर से जनता को गुमराह किया जा रहा है। सच्चाई यह है कि प्रदेश में स्कूलों के 38 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। पिछले आठ साल में सरकार ने जेबीटी की एक भी भर्ती नहीं निकाली है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शुक्रवार को पत्रकारों से अपने डी-पार्क स्थित आवास पर बातचीत कर रहे थे।
पूर्व सीएम ने कहा कि शिक्षा मंत्री की ओर से किया जा रहा दावा बेबुनियाद है। कांग्रेस सरकार में स्कूलों को बंद नहीं अपग्रेड किया गया था। मौजूदा सरकार करीब पांच हजार स्कूलों को बंद कर चुकी है। सरकार ने सैकड़ों स्कूलों में साइंस की स्ट्रीम को ही बंद कर दिया है। कई स्कूलों से केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषय को खत्म कर दिया गया गया है। अब मजबूरी में बच्चों को कई-कई किलोमीटर दूर स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा।
सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत मामले में उन्होंने कहा कि सीबीआईसे इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह मामला बेहद गंभीर है। परिजनों की तरफ से कई सवाल उठाए गए हैं। उनकी संतुष्टि के लिए सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने को उन्होंने पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया। इस्तीफे में उनके लगाए आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर कहा कि 28 अगस्त को बैठक होनी है। यही स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। अध्यक्ष पद की दौड़ में अपना नाम शामिल होने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं लाइन में नहीं हूं। राजनीतिक दुनिया में पार्टियों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, संत कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।