फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Snuggle in two places in the city in one and a half hours

डेढ़ घंटे में शहर में दो जगह झपटमारी

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Snuggle in two places in the city in one and a half hours
रोहतक। शहर में झपटमारी की वारदात नहीं थम रही हैं। रविवार की रात को स्कूटी सवार झपटमार डेढ़ घंटे के अंतराल में दो जगह वारदात अंजाम दे गए। साढ़े सात बजे जहां सेक्टर तीन में महिला की चेन तोड़ी वहीं प्रीत विहार कॉलोनी में मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट व शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को करीब नौ बजे वह घर के बाहर गली के किनारे पत्थर पर बैठी थी, जहां पड़ोस की महिला भी बैठी थी। बच्चे गली में साइकिल चला रहे थे। एक स्कूटी सवार दो बाहर घर के बाहर गुजरा। इसके बाद स्कूटी मोड़कर नजदीक आया और झपटा मारकर मंगलसूत्र तोड़कर ले गया, जो 10 ग्राम का था। स्कूटी सवार ने हेलमेट लगा रखा था, साथ ही अंधेरा होने के कारण वह स्कूटी का रंग व नंबर भी नहीं देख सकी।
विज्ञापन

झपट्टा मारकर ले गए दो तोले की चेन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर तीन निवासी अजमेर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सेक्टर के अंदर शाम को साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच में घूम रही थी। स्कूटी सवार आया और झपट्टा मारकर दो तोले सोने की चेन व लॉकेट तोड़कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपटमार नहीं आ रहे हाथ, सेक्टर एक में लगातार हो रही वारदात
शहर के अंदर झपटमार पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गए हैं। सेक्टर एक में दो माह के अंदर पांच वारदात हो चुकी हैं। बावजूद इसके झपटमार हाथ नहीं आ सके हैं। अब प्रीत विहार कालोनी में स्कूटी सवार ने वारदात अंजाम दे दी।
वर्जन
झपटमारी की वारदात को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। साथ ही शाम के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- उदय सिंह मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed