फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Small elephant driver hit the bike, two killed, two injured

छोटा हाथी चालक ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Small elephant driver hit the bike, two killed, two injured
रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर व मदीना के पास छोटा हाथी (फोर व्हीलर ) से टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायल हो गए। एक हादसा सोमवार रात हुआ, जबकि दूसरा एक माह पहले हुआ था। अब पता चला कि छोटा हाथी ने टक्कर मारी थी। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक : मदीना के पास बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
महम के वार्ड नंबर 9 निवासी नसीब ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका भाई वजीर कस्बा निवासी सुरेश के साथ रोहतक निजी कार्य से आया था। देर रात जब वे वापस लौट रहे थे तो मदीना गांव के पास अचानक तेज गति से एक छोटा हाथी चालक आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में वजीर व सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद सुरेश ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। वजीर का भाई नसीब मौके पर पहुंचा और उस समय तक सामुदायिक केंद्र मदीना में वजीर की मौत हो चुकी थी। भाई का शव देखकर बड़ा भाई बेहोश हो गया। परिजन उसे महम के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां पुलिस ने उसके बयानों पर छोटा हाथी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

...........
केस नंबर 2 : चौपाल में पता चला, छोटा हाथी ने मारी थी टक्कर
वहीं, बहुअकबरपुर निवासी राजकपूर ने दी शिकायत में बताया कि 20 मई को वह ड्यूटी के बाद करीब छह बजे घर जा रहा था। जब खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने के बाद आगे बढ़ा। उससे आगे चल रहे एक छोटा हाथी चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। अब एक माह बाद रात करीब आठ बजे चौपाल में बैठा था। वहां पर जेपी कॉलोनी निवासी विक्रम व लोटू प्रसाद भी बैठे थे। वे एक्सीडेंट के बारे में बातचीत कर रहे थे। बोले उनका भाई सड़क हादसे में घायल हुआ था, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं लग सका। राजकपूर ने बताया एक हादसा 20 मई को उसके सामने हुआ था, जिसमें छोटा हाथी ने टक्कर मारी थी। उसका नंबर भी नोट है। तब विक्रम ने कहा कि उस हादसे में उसके भाई रामधनी की मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी शिवमूरत घायल हो गया था। अब मामले की सूचना पर पुलिस ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed