फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Skipping breakfast, stress, and lack of sleep are making migraine patients more likely.

Rohtak News: सुबह का भोजन छोड़ना, तनाव, अधूरी नींद बना रहा माइग्रेन मरीज

Tue, 09 Jun 2026 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jun 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Skipping breakfast, stress, and lack of sleep are making migraine patients more likely.
23 डॉ. विपिन नैन, मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पताल - फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
रोहतक। वर्तमान की डिजिटल व व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों में माइग्रेेन व सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जल्दबाजी में छोड़ा सुबह का भोजन, अधूरी नींद व तनाव तेजी माइग्रेन की समस्या को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डॉ. विपीन नैन ने बताया कि मानसिक रोग की ओपीडी में रोजाना लगभग 60 मरीज माइग्रेन व सिरदर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। पांच साल पहले यह संख्या केवल 10 के आस-पास थी। इस तरह ओपीडी में छह गुना तक का उछाल आया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माइग्रेन एक लाइफ स्टाइल डिसॉर्डर है। सिरदर्द व माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं। माइग्रेन का मुख्य कारण सुबह के भोजन को छोड़ना, ज्यादा स्क्रीन टाइम व साउंड एक्सपोजर हैं। विटामिन डी, मैग्नीशियम की कमी भी सिरदर्द की समस्या बढ़ाती है। अधूरी नींद के कारण भी इसकी समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लक्षणों से करें माइग्रेन की पहचान
जब सर में अधिक दर्द रहेगा। नसें चपक-चपक करती है। इसका एक एपिसोड चार घंटे से 72 अधिक घंटे तक आता रहे। ये दर्द मरीज की परिस्थितियों के हिसाब से ज्यादा व कम हो सकता है। रोजाना दर्द रहने पर समझ लें माइग्रेन से ग्रस्त हैं। रोशनी से आंखों में दिक्कत होने लगे।


माइग्रेन के दर्द के एपिसोड को घटाकर 15 से दो कर रहे:

अस्पताल में दवाई व काउंसिलिंग से इलाज किया जा रहा है। सिरदर्द का इलाज दो तरह की दवाई से किया जाता है। इनमें एक दवाई ज्यादा को रोकने व एक तरह की दवाई सिरदर्द के दौरान राहत के लिए दी जाती है। काउंसिलिंग से भी इलाज किया जा रहा है। इसमें मरीज को राहत उपाय टैक्निक बताई जाती हैं। माइग्रेन की समस्या को खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन सिरदर्द के एपिसोड को दिन में 15 बार से घटाकर तीन तक भी लाने में सफलता मिली है। -डॉ. विपीन नैन, मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पताल
स्वस्थ रहे के लिए इन उपायों का ध्यान रखें

प्राणायाम करें व लंबी सांस की लें
विचारों से ध्यान हटाने की तरीके अपनाएं

नींद पूरी करें. व्यायाम करें जिससे हैप्पी हार्मोन निकलते हैं

सुबह के भोजन को न छोड़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed