फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six out of 14 wards of Zilla Parishad reserved for women

जिला परिषद के 14 में से छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six out of 14 wards of Zilla Parishad reserved for women
राज्य सरकार के फैसले को लागू करते हुए पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी महिला आरक्षण लागू कर दिया गया है। जिला परिषद के 14 में से छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। तीन एससी वार्डों का आरक्षण उनकी सर्वाधिक आबादी के आधार पर पहले ही हो गया था। दो बीसी वार्डों का निर्धारण ड्रॉ के जरिये किया गया। एडीसी महेंद्र पाल की देखरेख में वार्डों का आरक्षण किया गया।
विज्ञापन

14 में तीन (3, 11, 14) वार्ड एससी के लिए आरक्षित थे। बचे वार्डों में विषम संख्या के आधार पर महिला वार्डों का आरक्षण किया गया। सम संख्या के आधार पर बाकी वार्ड निर्धारित किए गए। वार्ड तीन (एससी आबादी 24.92 प्रतिशत), वार्ड 11 (40.69 प्रतिशत) और वार्ड 14 (27.44 प्रतिशत) को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था। इसमें से वार्ड 11 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। फिर हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) 2020 के अनुसार ऑड-इवन फॉर्मूले से वार्ड दो, पांच, सात, नौ व 12 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग के दो वार्डों के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया। पहली पर्ची मोखरा निवासी लक्ष्मी देवी की निकली, जोकि वार्ड छह की थी। दूसरी पर्ची फरमाणा निवासी मनोज ने निकाली, जो वार्ड 12 की थी। इस तरह वार्ड को पिछड़ा वर्ग और वार्ड 12 को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। वहीं, ऑड-इवन फॉर्मूले से ही वार्ड एक, चार, छह, आठ, 10 व 13 को महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्ति के लिए आरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed