फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SIR should be implemented in a transparent manner: Krishna Hooda

पारदर्शी ढंग से लागू हो एसआईआर : कृष्ण हुड्डा

Sun, 07 Jun 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
SIR should be implemented in a transparent manner: Krishna Hooda
19-एसआईआर मुद्दे को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा। - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की और प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व स्पष्ट तरीके से लागू करने की अपील की। उन्होंने मृतकों तथा स्थानांतरित हो चुके सरकारी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची से हटाने का भी आग्रह किया।
हुड्डा ने कहा कि कई लोग एक से अधिक स्थानों पर वोट बनवा लेते हैं, जबकि प्रत्येक व्यक्ति का केवल एक ही वोट होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोग चुनाव जीतने के लिए दो-दो जगह वोट बनवा रखते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मामलों की पहचान कर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने चाहिए, जिससे फर्जी मतदान और चुनावी अनियमितताओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एसआईआर को प्रभावी ढंग से लागू करे ताकि मतदाता सूची शुद्ध और विश्वसनीय बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी बेवजह एसआईआर की आलोचना कर लोगों को गुमराह कर रही है। उनके अनुसार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एसआईआर आवश्यक है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहकर अधिकारियों की संभावित त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए।

हुड्डा ने दावा किया कि बंगाल में एसआईआर के तहत बेहतर कार्य हुआ, जिससे फर्जी मतदान पर अंकुश लगा। वहीं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जिले की मतदाता सूची का शुद्धीकरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed