फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shutdown at MDU till 29 March

एमडीयू में 29 मार्च तक शट डाउन

Thu, 19 Mar 2020 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shutdown at MDU till 29 March
एमडीयू में 20 से 29 मार्च तक शट डाउन घोषित कर दिया गया है। इसके लिए कुलपति ने विश्वविद्यालय समुदाय को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए कार्यालय व विभाग बंद करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मी 29 मार्च तक अपने घरों में रहेंगे। विश्वविद्यालय कर्मी बगैर विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इसमें स्वच्छता व्यवस्था, बिजली, पानी आपूर्ति, प्लंबिंग, इंजीनियरिंग रख-रखाव, सुरक्षा कार्य मुख्य हैं। गैर शिक्षक कर्मी इस शट डाउन अवधि की प्रतिपूर्ति के लिए अगले पांच शनिवार को कार्य करेंगे। इसके लिए शनिवार के दिन कार्यालय खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में से सात दिन कम किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार का शैक्षणिक नुकसान विद्यार्थियों को न हो। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों से शैक्षणिक कार्य डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed