फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shot in the street of goldsmiths, Bengali artisan injured

सुनारों वाली गली में चली गोली, कारीगर घायल

Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shot in the street of goldsmiths, Bengali artisan injured
शहर की सबसे बड़ी ज्वलेर मार्केट सुनारों वाली गली में शनिवार को गोली चलने से एक बंगाली कारीगर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गोली कैसे चली, इसकी सिटी पुलिस जांच कर रही है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक दुकान पर दो बंगाली कारीगर बैठे थे। पिस्तौल से अचानक गोली चली गई, जो विशु नाम के कारीगर को लगी। वह घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। देर शाम तक पुलिस को जानकारी नहीं मिली। हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसका अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है। गोली हथियार की जांच पड़ताल करते चली या मारी गई। पूरे मामले में सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी का कहना है कि मामले में न तो लिखित शिकायत मिली और न सूचना आई। वे अपने स्तर पर सूचना लेकर मौके पर पहुंचे हैं। घायल युवक खतरे से बाहर है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed