फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shortly after the selfie point was made, miscreants broke it

Rohtak News: सेल्फी पॉइंट बनाने के कुछ देर बाद शरारती तत्वों ने तोड़ा

Sun, 14 Sep 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shortly after the selfie point was made, miscreants broke it
33 दिल्ली रोड ​स्थित जाट संस्था के बाहर जर्जर हाल में पड़ा सेल्फी प्वाइंट। संवाद
रोहतक। नगर निगम की ओर शनिवार रात 11 बजे जाट कॉलेज के सामने लगाया गया आई लव रोहतक सेल्फी पॉइंट को उसी दिन रात में शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह वारदात की जानकारी होने के बाद पीजीआई थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि रविवार को पूरे दिन कार्रवाई के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है।
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कैनाल रेस्ट हाउस व जाट कॉलेज के बाहर शनिवार की रात करीब 11 बजे आई लव रोहतक का सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। इनको बनाने के बाद ही देर रात कुछ शरारती तत्वों ने दोनों पॉइंट को तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। हालांकि, नगर निगम की ओर से रविवार रात रात तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।
वर्जन
नगर निगम की ओर से आई लव रोहतक सेल्फी पॉइंट तोड़ने की कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर से शरारती तत्वों की तलाश कर रही हैं। अगर नगर निगम की ओर से शिकायत दी जाती है तो आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा। -रोशन लाल, पीजीआई थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed