फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shivling 51 500 kg of milk goes up , will be entitled to the needy

51 शिवलिंग पर चढ़ेगा 500 किलो दूध, जरूरतमंद होंगे हकदार

Mon, 25 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 25 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shivling 51 500 kg of milk goes up , will be entitled to the needy
भोले बाबा - फोटो : अमर उजाला
सावन का पहला सोमवार आज है। एक सप्ताह बाद महाशिवरात्रि होगी। पावन माह को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह है। इस बार युवाओं के साथ महिलाएं भी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुईं हैं, जो तड़के शिवालयों में पहुंच जाएंगी। मंदिरों में भी पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। कहीं कांवड़ सेवा शिविर लग गए हैं तो कहीं कांवड़ियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर शिवाजी कॉलोनी के शिव मंदिर में 51 शिवलिंग का एक साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शिवलिंग पर चढ़ने वाला करीब 500 किलो दूध व्यर्थ न बहे, उसे सहेजकर जरूरतमंदों और भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। शहर के गुफा वाला मंदिर सहित कई मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसलिए यह माह उनकी आराधना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। सावन के सभी सोमवार का अपना अलग महत्व है। इस बार सभी सोमवार विशेष संयोग लेकर आ रहे हैं। इस साल पहले सोमवार से सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने पर विशेष लाभ होगा। वहीं, अंतिम सोमवार प्रदोष योग पर पड़ने के कारण इस सोमवार का महत्व चौगुना हो जाएगा। 
विज्ञापन


केवल चार में मिलेगा 16 सोमवार का पुण्य
ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि इस साल सावन का महीना विशेष शुभ है। चंद्रमा सावन की शुरुआत में मकर राशि में है और यह विशेष लाभदायी संयोग है। इस संयोग में अन्न और धन अधिक मात्रा में उपलब्ध होगा। बारिश की भी अधिकता रहेगी। अगर कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए चार सावन सोमवार का व्रत रखेंगी तो उन्हें 16 सोमवार के व्रत जितना पुण्य फल मिलेगा। महाकाल की पूजा के दौरान दूध, दुग्ध और बेल पत्र चढ़ाने से शिव भोले जल्द प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सावन सोमवार का रहेगा महत्व
पहला- 25 जुलाई को पहला सावन सोमवार पड़ेगा। इस बार पहले सावन सोमवार से सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने से विशेष लाभ होगा। पहला दिन इस बार किसी कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा है।

दूसरा- यह 1 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन स्वार्थ सिद्धि योग है। यह सभी कार्यों को पूरा करने के लिए उचित योग है।
तीसरा- यह 8 अगस्त को पड़ रहा है। हस्त नक्षत्र में यह सोमवार आ रहा है। इस दिन शिव भगवान के परिवार का पूजन करने से विशेष लाभ होंगे।
चौथा- यह 15 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष योग है। सावन महीने का अंतिम दिन प्रदोष योग पर पड़ रह है। इससे सावन का महत्व चौगुना फल दायी हो गया है।


रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर में बंटेगा गंगा जल और दूध
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शहर के सबसे प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों को हरिद्वार से लाया गया गंगा जल और भोले पर चढ़ने वाला दूध बांटा जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजू सहगल ने बताया कि सोमवार से कांवड़िये आने शुरू हो जाएंगे। उनके रहने और खाने के प्रबंध के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सावन के सोमवार पर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इसके लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन के लिए बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं। कमेटी के सदस्यों को भक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। शिवरात्रि से पांच दिन पहले ही हरिद्वार से गंगाजल आना शुरू हो जाएगा। यहां 24 घंटे कांवड़ियों के लिए भंडारा चलेगा।

शिवाजी कॉलोनी मंदिर में होगा महा रुद्राभिषेक
शिवाजी कॉलोनी मंदिर में सावन सोमवार और शिवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर के पंडित संदीप ने बताया कि 1 अगस्त को महाशिवरात्रि है। हर साल की तरह इस बार भी महा रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जाएगा। अबकी बार 51 शिवलिंग की एक साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान शिवलिंग पर करीब 450 से 500 किलो दूध चढ़ाया जाएगा। इतनी मात्रा में दूध व्यर्थ न बहे, उसे गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। 

कपिलेश्वर मंदिर में लगेगा कांवड़ शिविर
भिवानी स्टैंड स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से कांवड़ शिविर शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए है। मंदिर के संरक्षक महंत बाबा कपिलपुरी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक किया जाएगा और चारों पहर पूरे विधिविधान से भगवान भोले की आराधना की जाएगी।


बालकपुरी डेरे में भी लगेगा भंडारा
डेरा बाबा बालकपुरी में बने शिव मंदिर में भी सावन सोमवार को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। डेरे के महंत बाबा कर्णपुरी ने कहा कि कांवड़ियाें के लिए शिविर लगाया जाएगा। हर रोज भजन कीर्तन भी होगा और भंडारा भी लगेगा। सावन सोमवार और महा शिवरात्रि के दिन महाकाल पर जो भी प्रसाद चढ़ेगा, उसे भक्तों और गरीबों में प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed