रोहतक। शहर के सलारा मोहल्ला के खोखराकोट इलाके में श्रावण मास के पहले सोमवार को विशेष कार्यक्रम हुआ, जहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। इलाके के लोगों ने शिव मंदिर बनाने की मांग रखी। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग देंगे। बाबा कर्णपुरी ने भी अपने विचार रखे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इलाके के विकास के लिए भाजपा सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। बिजली, पानी व सीवरेज की सुविधाएं दी हैं। खोखराकोट इलाके में जलघर को पुरातत्व विभाग की एनओसी भी मिल गई है। ऐसे में पूरे इलाके में पानी की समस्या हल हो जाएगी। इस मौके पर बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत, कविता इंदौरा, बॉबी, पूर्व मेयर रेणू डाबला के ससुर आजाद डाबला व अन्य लोग भी मौजूद रहे।