फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiv Maharapuran story started in Dera Baba Balakpuri with Kalash Yatra

रोहतक: कलश यात्रा के साथ डेरा बाबा बालकपुरी में शुरू हुई शिव महारापुराण कथा

Sat, 18 Feb 2023 07:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Shiv Maharapuran story started in Dera Baba Balakpuri with Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बाबा बालकपुरी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर डेरा बाबा बालकपुरी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कथा से पूर्व डेरे से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा को डेरे के महंत स्वामी कर्णपुरी के सानिध्य में वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन ने धर्म की झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ डेरा बाबा बालकपुरी से चलकर शहर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां पूरे विधि विधान से कलश स्थापित किए गए और शिव महापुराण की पूजा अर्चना की। कथा व्यास महावीर शर्मा ने शिव महिमा की ज्ञान गंगा का श्रद्धालुओं को रसपान करवाया। कथा के प्रारंभ में बाबा बालकपुरी को याद करते हुए गुरु महिमा की चर्चा की, क्योंकि यह कथा उन्हीं की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही है। धार्मिक शास्त्र ग्रंथों की चर्चा एवं सामाजिक पहलुओं पर दृष्टिकोण रखते हुए कथा व्यास महावीर शर्मा ने शिव महापुराण के महात्मय का व्याख्यान किया। साथ ही महाशिवरात्रि के पर्व एवं व्रत महिमा का उल्लेख किया। बाबा कर्णपुरी ने बताया कि 17 से 23 फरवरी तक कथा की वर्षा के साथ-साथ भजन संकीर्तन भी चलते रहेंगे। उसी क्रम में कथा के प्रथम दिवस पर भजन सम्राट जतिन विनोद अग्रवाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कथा व भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु आनंदित होकर झूमते हुए नजर आए। इस मौके पर अजेश गुप्ता, प्रमोद कामरा, विपिन, नवीन, विनोद भुटियानी, महेश बुद्धिराजा, प्रदीप कौशिक, टीनू लूंबा, टीटू शर्मा, सुशील अरोड़ा, अशोक कपूर, नंद कपूर, राजू दल, प्रसन्न पुरी, लाला पुरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed