फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shimla beat Kumaon University by 5 runs

शिमला ने कुमाऊं विवि को 5 रनों से हराया

Tue, 22 Feb 2022 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shimla beat Kumaon University by 5 runs
प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करती हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम में चल रही महिला वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मैच रोमांचक रहे। हिमाचल प्रदेश विवि शिमला व कुमाऊं विवि नैनीताल के बीच पहला मैच हुआ। शिमला विवि 30-30 ओवर के इस मैच में 5 रनों से विजयी रहा।
विज्ञापन

सोमवर को टॉस जीतकर कुमाऊं विवि ने गेंदबाजी का फैसला लेते हुए शिमला को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिमला की टीम ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए। परीक्षा ने 48 गेंदों पर 28 रन व प्राची ने 34 गेंदों पर 31 रन बनाए। कुमाऊं की गेंदबाज रिया ने 6 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट व सुभद्रा ने 6 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट झटके। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कुमाऊं विवि की पूरी टीम 28.2 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। मुस्कान ने 53 गेंदों में 35 रन बनाए। शिमला की गेंदबाज परीक्षा ने 6 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट व प्रीति ने 6 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों के उत्साह के चलते हर मैच रोमांच से भरा है। खिलाड़ी नई तकनीक से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मुकाबले न सिर्फ खिलाड़ियों को निखारने का काम करेंगे, बल्कि उनका अनुभव भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed