फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sex ration increase in rithial phogat village

रिठाल फौगाट गांव में एक हजार लड़कों पर 1611 लड़कियां

Sat, 21 Dec 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
sex ration increase in rithial phogat village
sex ration increase in rithial phogat village
रोहतक। जिला समुचित प्राधिकारी कम सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला की अध्यक्षता में गांव रिठाल फौगाट को लिंगानुपात में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ और प्रथम स्थान मिला है। डॉ. बिरला ने बताया कि यहां एक हजार लड़कों पर 1611 लड़कियों का अनुपात है। जिला के पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांव में सबसे अच्छा लिंगानुपात गांव रिठाल का रहा। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत सरपंच को बेस्ट विलेज (सर्वश्रेष्ठ गांव) का प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, रिठाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रिठाल फौगाट के स्कूल में पढ़ी हुई मैट्रिक (वर्ष 2017-2018) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान (हरियाणा बोर्ड स्कूल एजूकेशन) प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नेहा को 75 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शिवानी को 45 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर तनु को 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया व प्रशंसा पत्र दिये गये। इस राशि को लडकियों और उनकी माता के साझा खाते में जमा करवाने के लिये सिविल सर्जन, रोहतक द्वारा चेक वितरण किये गये। सिविल सर्जन, रोहतक द्वारा गांव के गणमान्य व्यक्तियों एवं महिलाओं को लिंगानुपात सुधारने पर बधाई दी और भविष्य में भी अपने गांव का नाम रोशन करने के लिये इसी लिंगानुपात को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन

इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों का स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया, जिसमें बच्चों की जांच एवं स्वच्छता के बारें में पूर्ण जानकारी दी गई। इसके इलावा सीएचसी व पीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, स्कूल के प्रधानाचार्या, मुख्याध्यापक, आशा समन्वयक, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर को भी सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदत्त शर्मा, डॉ. संजीव मलिक प्रभारी, नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी, सुरेश भारद्वाज, ललिता, जगजीत, डॉ देवेंद्र, विजय कुमार, सरपंच, प्रधानाचार्य सुंदर लाल कौशिक, मुख्याध्यापक धर्मवीर सैनी, राज प्रकाश, संदीप कुमार, रेणू मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed