फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer blockage in Meham, residents protest

Rohtak News: महम में सीवर जाम, शहरवासियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sewer blockage in Meham, residents protest
महम। शहर के इमलीगढ़ के पास भैणी भैरो रोड व आसपास के सीवर कई माह से जाम पड़े हैं। शहरवासी पूर्व पार्षद जयवीर उर्फ मोटा, सुखबीर, जाेनी पंच, महेंद्र, राजा सैनी आदि ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीवर जाम होने के कारण वार्डवासियों का जीना मुहाल हो रहा है। अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनको खोलने के लिए टेंडर दिया हुआ है। दूसरी तरफ विभाग द्वारा लाखों रुपये सीवर खोलने की मशीन पर खर्च किए हैं। नई मशीन आने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। विभाग के जेई विकास राठी का कहना है कि सीवर खोले जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सीवर में गोबर आदि न बहाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed