{"_id":"61006a038ebc3e58375c40c5","slug":"sewer-and-drinking-water-line-will-be-improved-with-eight-and-a-half-crore-rupees-rohtak-news-rtk619161582","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी सीवर और पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी सीवर और पेयजल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से साढ़े आठ करोड़ रुपये से सीवर ओर पेयजल लाइन सुधारी जाएगी। दोनों कार्यों को कराने के लिए पंचकूला मुख्यालय ने क्रमश: 3.52 करोड़ और 5 करोड़ का एस्टीमेट स्वीकृत कर लिया है। बारिश थमते ही विभाग काम शुरू कराएगा।
तमाम कोशिशों के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। पुरानी जर्जर हो चुकी पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के बाद भी घरों में दूषित जल आ रहा है। इससे जहां लोगों की दिक्कत बरकरार है, वहीं विभागीय अधिकारी भी परेशान रहते हैं। इस समस्या का निदान करने के लिए पांच करोड़ रुपये में 12505 मीटर लाइन बदलने का एस्टीमेट मुख्यालय ने स्वीकृत कर दिया है। वहीं, अमरूत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके बावजूद कई इलाके हैं, जिनकी गलियों में सीवर लाइन अभी तक नहीं बिछी सकी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर में बने सीवर टैंक साफ कराने का शुल्क लगता है। निजी तौर पर सफाई कराने पर दो से तीन हजार रुपये लगते है। सीवर टैंकों के ओवरफ्लो होने से गंदगी सड़क पर आने से दुर्गंध फैलती है। ऐसे इलाकों की समस्या का निदान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब पांच किमी. सीवर लाइन बिछाएगा, जिसके लिए 3.52 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
कितनी डलेगी पाइप लाइन
पाइप लंबाई
चार इंच 4330 मी.
छह इंच 4480 मी.
आठ इंच 2535 मी.
12 इंच 1250 मी.
इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा
न्यू पड़ाव, जनता कॉलोनी, राजेंद्रा कॉलोनी, विजय नगर, रामगोपाल कॉलोनी, शास्त्री नगर, चिन्योट कॉलोनी, डेयरी मोहल्ला, शौरा कोठी, जेपी कॉलोनी, संजय कॉलोनी में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
यहां बिछेगी सीवर लाइन
दिल्ली गेट से गोहोना अड्डा, चुन्नीपुरा, प्रवेश नगर, आजाद गढ़, तिलक नगर गली नंबर-10, दुर्गा कॉलोनी गली नबर-दो, कैलाश कॉलोनी, मॉडल टाउन, हरी नगर, शास्त्री नगर, नेहरू व इंदिरा कॉलोनी, शीतल नगर से लाढ़ौत रोड, उत्तम विहार शिव मंदिर वाली गली, विनय नगर, सेक्टर-एक राज गार्डन के पास, श्रीनगर कॉलोनी, एमडीयू गेट नंबर-एक के पास।
पाइप लाइन जर्जर होने की वजह से कई क्षेत्रों में दूषित पानी आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। अमरूत योजना के अछूते कई इलाकों व कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं बिछी हैं। इन दोनों समस्याओं का निदान करने के लिए पंचकूला मुख्यालय से 8.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सर्वाधिक दूषित पेयजल की शिकायत वाले इलाकों में प्राथमिकता से पुरानी लाइन हटवाकर नई बिछवाई जाएगी।
-राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग