{"_id":"65b5678a673f69ccd20d43c4","slug":"sequential-fast-of-joint-action-committee-retired-employees-from-12-rohtak-news-c-17-roh1020-346569-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की क्रमिक अनशन 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की क्रमिक अनशन 12 से
Sun, 28 Jan 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
27सीटीके15... नए बस स्टैंड पर आयोजित ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
रोहतक। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की महत्वपूर्ण बैठक रोहतक बस स्टैंड पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। यहां कुलभूषण शर्मा को सभी की सहमति से ज्वाइंट एक्शन कमेटी का कन्वीनर चुना गया। साथ ही 15 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल गठित किया गया। भविष्य मे यही अध्यक्ष मंडल कमेटी के सभी फैसले लेगा।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे देखते हुए कमेटी ने 12 फरवरी से रोहतक में क्रमिक अनशन शुरू करने का फैसला लिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने जिला स्तर व कमिश्नरी स्तर पर धरने देकर अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार को दिया था। इसके बावजूद सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में जबरदस्त रोष पनप रहा है।
उन्होंने कहा कि बैठक में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर यह फैसला लिया गया कि 12 फरवरी को रोहतक जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को जींद, 14 फरवरी को कैथल, 15 फरवरी को हिसार ,16 फरवरी को झज्जर, 17 फरवरी को भिवानी, 18 फरवरी को रेवाड़ी, 19 फरवरी को दादरी, 20 फरवरी को महेंद्रगढ़, 21 फरवरी को सोनीपत, 22 फरवरी को फरीदाबाद, 23 फरवरी को करनाल, 24 फरवरी को यमुनानगर, 25 फरवरी को अंबाला, 26 फरवरी को पानीपत, 27 फरवरी को कुरूक्षेत्र, 28 फरवरी को सिरसा 29, फरवरी को फतेहाबाद, एक मार्च को पंचकुला, 3 मार्च को गुरुग्राम, 4 फरवरी को नूंह और 5 फरवरी को पलवल के कर्मचारी रोहतक में अनशन करेंगे। इसके बाद आगामी आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर बाबूलाल यादव, देवराज नांदल, मेहर सिंह नैन, पहल सिंह तंवर, जलकरण बलहारा, प्रेम सिंह सैनी, राजबीर संधू, भरत सिंह पुनिया, राजेंद्र नैन, वीरेंद्र शर्मा , ईश्वर सैनी, कुलदीप गोयत, दलवीर रेड्ढू, प्रेम सिंह बांगड़, भलेराम राम बूरा, मांगे राम पाई, जय किशन दलाल, प्रेम सिंह बांगड व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।