फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sector-2 teacher and Nayabans firemen found in Delhi for cancer treatment found infected

कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गई सेक्टर-2 की शिक्षिका और नयाबांस का दमकल कर्मी मिले संक्रमित

Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sector-2 teacher and Nayabans firemen found in Delhi for cancer treatment found infected
सेक्टर दो में कोरोना संक्रिमित महिला की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने घर के पास की गली को सील कर दि - फोटो : RohtakCity
जिले में वीरवार को दो नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों ही मरीजों की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। सेक्टर-दो निवासी शिक्षिका दिल्ली के निजी अस्पताल में कैंसर के उपचार के लिए जाती थी। वहीं सांपला के नया बांस गांव निवासी दिल्ली के दमकल विभाग में नौकरी करता है। दोनों को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पीजीआईएमएस में भर्ती किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों के क्लोज कांटेक्स में रहने वालों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सत्यवान ने बताया कि सेक्टर-दो की महिला का उपचार फरवरी से दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है। 20 मई को उसकी सर्जरी होनी थी। इसके लिए 18 मई को उसकी कोरोना जांच करवाई गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके बाद रोहतक आने पर महिला को पीजीआईएमएस में भर्ती करवा दिया गया है और उसके पति, दो बच्चों के अलावा किरायेदार का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। महिला पेशे से शिक्षिका है और उसके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। इसके अलावा नया बांस का व्यक्ति दिल्ली में दमकल विभाग में नौकरी करता है। उसे हलकी सी स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी, इसके कारण उसने अपना टेस्ट करवा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि व्यक्ति का कहना है कि उसकी जांच रिपोर्ट गलत भी हो सकती है, क्योंकि वह कहीं ऐसी जगह गया ही नहीं कि उसे संक्रमण हो। उसका स्वास्थ्य बिल्कुल सही है। अपर चेस्ट में हल्का दर्द था, लेकिन वह एक्सरसाइज करता है जोकि कभी-कभार हो जाता है। व्यक्ति का कहना है कि उसकी दोबारा जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के घर पर दो बुजुर्ग, छोटा भाई व पत्नी हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी का सैंपल जांच के लिए लेगा और इन्हें होम क्वारंटीन करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों के मकान के आसपास सैनिटाइज करने के लिए नगर निगम को कह दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना मरीजों की स्थिति
जगह संख्या संक्रमण क्षेत्र स्थिति
ककराना दो दिल्ली छुट्टी
साई कॉलोनी एक दिल्ली मौत दिल्ली में
माडौदी एक पीजीआईएमएस छुट्टी
सांपला एक दिल्ली व गुरुग्राम छुट्टी
अटायल एक दिल्ली छुट्टी
सब्जी मंडी एक दिल्ली, मेवात छुट्टी
शिव कॉलोनी एक दिल्ली छुट्टी
समचाना एक दिल्ली छुट्टी
फिलहाल उपचाराधीन
जनता कॉलोनी एक दिल्ली
पीजीआईएमएस चार पीजीआईएमएस
शास्त्री नगर एक सूरत
सेक्टर दो एक दिल्ली
नया बांस एक दिल्ली
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सेक्टर दो का कुछ इलाका सील
एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सेक्टर दो का कुछ इलाका कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है। जबकि, उसके आसपास के इलाके को बफर जोन घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट-कम-चेयरमैन जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के अनुसार वार्ड 11 में सेक्टर दो के हाउस नंबर 1811 से दक्षिण की तरफ हाउस नंबर 1803, पूर्व की ओर हाउस नंबर 1812, उत्तर की तरफ हाउस नंबर 1820 से पश्चिम की तरफ हाउस नंबर 1811 तक के एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, हाउस नंबर 1784 से दक्षिण में हाउस नंबर 1728 से हाउस नंबर 1196, पूर्व में हाउस नंबर 1214 से हाउस नंबर 1175 और हाउस नंबर 1846, उत्तर में हाउस नंबर 1881 और पश्चिम में हाउस नंबर 1784 तक का इलाका बफर जोन बनाया गया है। सिविल सर्जन को पूरे इलाके में लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्कैनिंग आदि करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम कमिश्नर को सारे कंटेनमेंट और बफर जोन को सैनिटाइज करवाने की जिम्मेेदारी दी गई है। स्वास्थ्य और निगम कर्मियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस को बैरिकेड लगाकर कंटेनमेंट जोन को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां सिर्फ आवश्यक सेवाओं की आवाजाही की इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुएं लोगों को घरों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। एसडीएम संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल कर इसके एंट्री, एग्जिट प्वाइंट तय करेंगे। जहां से सिर्फ उन्हीं लोगों को आने-जाने की इजाजत होगी, जिन्हें अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध रोडवेज करेगा। एसडीएम, डीएफएससी और निगम कमिश्नर के साथ तालमेल कर राशन, सब्जी, दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की डिमांड का आंकलन करेंगे। उसके बाद वे पैकेटों में लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी। कंटेनमेंट जोन में निर्बाध बिजली व पानी सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं। निगम कमिश्नर का दफ्तर कंटेनमेंट जोन और स्टोरेज फैसिलिटी के लिए कंट्रोल रूम का काम करेगा।

नया बांस गांव सील
सांपला। नयाबांस गांव में दमकल कर्मी कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने गांव को सील कर दिया गया है। मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा उपमंडल अधिकारी नवदीप नैन, तहसीलदार राकेश कुमार व पुलिस गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को इलाज के लिए रोहतक पीजीआईएमएस में भेज दिया। प्रशासन ने पॉजिटिव मिले मरीज की गली को सील कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों पर बाहर घूमने पर पाबंदी लगा दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. धमेंद्र का कहना है कि कोरोना संक्रमित के परिजनों के अलावा उसके संर्पक में आए अन्य ग्रामीणों की भी जांच होगी। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम गांव में डोर टू डोर लोगों का स्वास्थ्य जांचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed