फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sector-14 RWA's chairman election today, Pradhan threatens FIR

Rohtak News: सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए की चौधर का चुनाव आज, प्रधान ने दी एफआईआर की चेतावनी

Sat, 23 Nov 2024 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sector-14 RWA's chairman election today, Pradhan threatens FIR
रोहतक। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की चौधर का विवाद सुलझ नहीं रहा है। शनिवार को इस विवाद में नया पेच सामने आया। एक पक्ष ने एसोसिएशन के नए प्रधान का चुनाव करने के लिए 24 नवंबर को मतदान की तैयारी कर ली है तो दूसरे पक्ष ने सोसायटी एक्ट के तहत एसोसिएशन का पंजीकरण कराने का दावा किया है। रविवार को चुनाव कराने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है। ऐसे में अब रविवार को ही एसोसिएशन की चौधर व भविष्य तय हाेगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आरडब्ल्यूए की चौधर को लेकर सेक्टर-14 के वरिष्ठों में तनाव बना हुआ है। एक पक्ष ने एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के चयन के लिए जारी चुनावी शेड्यूल के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक महिला उम्मीदवार ने अपने लिखित पत्र में अन्य को समर्थन देने का दावा किया है। प्रधान बनने के लिए सभी उम्मीदवार अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी यूएस फौगाट ने बताया कि तय समय पर जारी निर्देशानुसार चुनाव होंगे। चुनाव अधिकारी ने 24 नवंबर को मतदान का समय सुनिश्चित किया है। इसके चलते रविवार को मतदान होगा। मतदान संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव हुआ तो दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
आरडब्ल्यूए के प्रधान एसके बुधवार ने कहा है कि एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक हुई। यहां महासचिव प्रिंस वधवा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रोहिल्ला, वाइस प्रेसिडेंट राममेहर लटवाल भी मौजूद रहे। इसका एजेंडा कुछ व्यक्तियों की ओर से 24 नंवबर को कराए जा रहे चुनाव का रहा। यह चुनाव 20 अक्तूबर 2024 को संपन्न हो चुका है। इसमें मुझे प्रधान चुना गया है। संघ कार्यकारिणी भी गठित कर दी गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति रविवार को किसी भी प्रकार का चुनाव या कोई अन्य गतिविधि कराता है, तो चुनाव अधिकारी व उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed