{"_id":"614a33538ebc3e3ec049cb79","slug":"second-merit-list-will-be-released-today-for-admission-in-ug-rohtak-news-rtk6247328198","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी होगी। इसके बाद फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 28 को कॉलेज बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग आयोजित करेंगे।
पहली मेरिट लिस्ट जाने के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक फीस जमा करने का मौका दिया गया था। विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यम से फीस जमा करवाई है। लेकिन कॉलेजों के पास सिर्फ ऑफलाइन फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों का ही रिकॉर्ड है। ऑनलाइन फीस जमा करवाने वाले जो विद्यार्थी अपने दस्तावेज की वेरिफिकेशन के लिए आए हैं, उनका भी रिकॉर्ड है। लेकिन बहुत से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाने के बाद कागजात की वेरिफिकेशन नहीं करवाई है। इसलिए कॉलेजों को अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस कोर्स में कितनी सीटें हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की नोडल अधिकारी (एडमिशन) सुदेश लाठर ने कहा कि ऑनलाइन फीस भरने वाले बहुत से विद्यार्थी अभी तक वेरिफिकेशन के लिए नहीं आए हैं। वेरिफिकेशन में अगर कोई समस्या आती है तो उनका दाखिला रद्द हो सकता है। लेकिन उस स्थिति में उनके पास 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेने का मौका होगा। अगर वे 28 के बाद वेरिफिकेशन के लिए आते हैं तो दाखिला रद्द होने की स्थिति में उनका नुकसान होगा। वैश्य कॉलेज की नोडल अधिकारी (एडमिशन) अंजू सिंगला ने कहा कि मंगलवार को ही एक विद्यार्थी का दाखिला रद्द किया गया है। उसका नाम मेरिट में था, लेकिन कागजात ठीक नहीं थे। पिता का नाम अलग-अलग लिखा था, इसलिए दाखिला रद्द करना पड़ा।
एमडीयू में प्रवेश परीक्षाएं शुरू
एमडीयू में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई। मंगलवार को एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए समाजशास्त्र, एमकॉम, एमबीए (जनरल/ऑनर्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा एमएससी (फोरेंसिक साइंस), एमएससी (बॉटनी, जूलोजी, इनवायरमेंटल साइंस, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बयोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी बायोइन्फॉर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी की भी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम 25 से 27 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे। पहली सूची 28 सितंबर को जारी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने विधि विभाग, आईएचटीएम, इमसॉर स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।