फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused of robbery from ice cream seller arrested

Rohtak News: आइसक्रीम विक्रेता से लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Second accused of robbery from ice cream seller arrested
झज्जर। फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचने वाले के साथ लूटपाट करने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि सतबीर निवासी बनत जिला शामली उत्तर प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह झज्जर में किराए पर रहता है और फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता है। 25 अप्रैल की शाम आइसक्रीम बेचकर वापस अपने घर जा रहा था, तभी गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर झज्जर के पास दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल पर आए और जबरदस्ती उसके दो हजार रुपये छीन लिए। थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी अनिल निवासी सीताराम गेट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व 700 रुपये बरामद किए गए।उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed