फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused of cheating 3.40 lakhs arrested from Jharkhand by downloading the app

एप डाउनलोड करवाकर 3.40 लाख ठगी का दूसरा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Second accused of cheating 3.40 lakhs arrested from Jharkhand by downloading the app
रोहतक। शहर के एक व्यक्ति से एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी के दूसरे आरोपी फिरोज अंसारी, निवासी पत्थर घटिया जिला देवघर झारखंड को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस आरोपी को झारखंड की मधुपुर अदालत से 72 घंटे के राहदारी रिमांड पर लेकर रोहतक आई। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि रोहतक निवासी विजय ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर भीम ऐप नहीं चल रही थी। उसने भीम एप कस्टमर केयर पर बात की। इस दौरान बात करते-करते एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई। जिससे उसके बैंक अकाउंट की सारी जानकारी ले ली गई। फोन कटने के बाद संदेह होने पर उसने अपने अकाउंट की जांच की तो खाते से 3 लाख 40 हजार के करीब पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुके थे। पुलिस ने एक आरोपी अजमुल अंसारी निवासी जिला देवघर झारखंड हाल पटेल पाड़ा रखोली सिलवासा (दादरा नगर हवेली) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed