फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seats full in History, Geography, Political Science

इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान में सीटें फुल

Sat, 02 Oct 2021 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Seats full in History, Geography, Political Science
इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे विषय इस बार यूजी कक्षाओं में हॉट सब्जेक्ट बन गए हैं। तीनों विषयों के कॉम्बिनेशन में ज्यादातर कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं। शुक्रवार को कुछ कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग और फीस भरने की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में राजनीति विज्ञान की 230 सीटें हैं, लेकिन सारी भर चुकी हैं। यही हाल इतिहास और भूगोल विषयों का है। इनके बाद फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, फाइन आर्ट्स, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र की डिमांड है। शुक्रवार को कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान अंतिम मेरिट 94 प्रतिशत रही। वहीं, वैश्य महिला महाविद्यालय इतिहास-राजनीति विज्ञान, भूगोल-अर्थशास्त्र, होम साइंस-राजनीति विज्ञान के कॉम्बिनेशन फुल हो चुके हैं। अभी कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन में सीटें हैं। यहां भी इतिहास-राजनीति विज्ञान, भूगोल-राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र-राजनीति विज्ञान के प्रति रुझान ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में इस बार अर्थशास्त्र के प्रति रुझान बढ़ा है। जाट कॉलेज में भी इतिहास-राजनीति विज्ञान, इतिहास-भूगोल और भूगोल-राजनीति विज्ञान की सीटें लगभग भर चुकी हैं। संस्कृत और गणित को छोड़कर बाकी सभी विषयों का कमोबेश यही हाल है। वैश्य कॉलेज में इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान की सीटें पहले ही भर चुकी हैं। राजनीति विज्ञान-भूगोल, राजनीति विज्ञान-इतिहास और इतिहास-भूगोल के प्रति रुझान सबसे ज्यादा है। इसके बाद अर्थशास्त्र के प्रति रुझान है। दिलचस्प बात यह है कि संस्कृत और मैथ विषय विद्यार्थी नहीं लेते हैं। लेकिन जो सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन लोकप्रिय हैं, उनमें सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में दाखिले के लिए विद्यार्थी संस्कृत के साथ इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे विषय ले रहे हैं। ताकि दाखिला भी हो जाए और कम से कम एक विषय तो अपनी पसंद का मिल जाए। हिंदू कॉलेज में भी सबसे ज्यादा क्रेज इतिहास और राजनीति विज्ञान का है। राजनीति विज्ञान-फिजिकल एजुकेशन की सीटें भी लगभग भर चुकी हैं।
विज्ञापन

एमडीयू ने घोषित किया परिणाम
एमडीयू ने जून व जुलाई 2021 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि एमएफए छह वर्षीय पेंटिंग के प्रथम सेमेस्टर, बीआर्क-दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed