फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty students returning after studying tuition were beaten up, 500 rupees were also snatched

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे स्कूटी सवार छात्रों से मारपीट, 500 रुपये भी छीने

Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty students returning after studying tuition were beaten up, 500 rupees were also snatched
रोहतक। मॉडल टाउन से ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो छात्रों को कार सवार युवकों ने कमल कॉलोनी में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट करके 500 रुपये छनकर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा अपने दोस्त के साथ माडल टाउन स्थित संस्थान में कोचिंग लेता है। तीन जनवरी की शाम करीब चार बजे दोनाें स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कमल कॉलोनी में अज्ञात युवकों ने कार से उनका पीछा किया। साथ ही टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरते ही गाड़ी के अंदर से तीन युवक नीचे उतरे और मारपीट करने लगे। साथ ही जबरन उसके भतीजे की जेब से 500 रुपये भी छीनकर ले गए। वारदात के बाद उसका भतीजा डरा हुआ था। अब उसने पूरी घटना बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed