{"_id":"66b5e313f36a26feb104bbac","slug":"scissors-used-between-youths-at-salon-in-rohtak-one-dead-and-two-injured-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सैलून पर युवकों के बीच में चली कैंची, एक की मौत व दो घायल; सुनारिया कला गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सैलून पर युवकों के बीच में चली कैंची, एक की मौत व दो घायल; सुनारिया कला गांव की घटना
Fri, 09 Aug 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:06 PM IST
सार
परमजीत के पेट में कई कैंची लगने से उसकी मौत हो गई है। जबकि सुनील की सीने में और अजीत के पैर और शोल्डर में कैंची लगने से घायल हुआ है। दोनों घायलों का इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले के इस मामले मके पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के सुनारिया कला गांव में हेयर कटिंग की दुकान पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। युवकों के बीच में विवाद होने के बाद आपस में कैंची चलाई है। जिससे एक की मौत हुई है और दो घायल हुए है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस में भेज दिया है। जबकि घायलों को भी पीजीआईएमएस पर भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक की पहचान परमजीत (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल सुनील (40) और अजीत (37) हुए हैं।
विज्ञापन
परमजीत के पेट में कई कैंची लगने से उसकी मौत हो गई है। जबकि सुनील की सीने में और अजीत के पैर और शोल्डर में कैंची लगने से घायल हुआ है। दोनों घायलों का इलाज पीजीआईएमएस में चल रहा है। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले के इस मामले मके पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन