फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Schools open after 93 days, 43.66 percent students from VI to VIII registered attendance

93 दिन बाद खुले स्कूल, छठी से आठवीं तक के 43.66 फीसदी विद्यार्थियों ने दर्ज करवाई उपस्थिति

Sat, 24 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Schools open after 93 days, 43.66 percent students from VI to VIII registered attendance
विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज करवातीं शिक्षिका। संवाद
कोरोना काल में शुरू हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बंद हुए स्कूल फिर खुल गए हैं। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थी शुक्रवार को 93 दिन बाद स्कूलों में पहुुंचे। शिक्षा विभाग ने पहले दिन 43.66 प्रतिशत विद्यार्थियों के स्कूलों में पहुंचने का दावा किया है। विभाग ने महामारी के चलते स्कूलों में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही बुलाए थे। उनके अभिभावकों से लिखित अनुमति लाना अनिवार्य था। इस कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। कुछ कक्षाओं में एक विद्यार्थी होने पर भी शिक्षक वहां पहुंचे और विद्यार्थी को पढ़ाया। ऐसे में स्कूलों में एक बार फिर चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को कक्षा छह से आठवीं तक के कुल 16,640 में से 7265 विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। रोहतक खंड से सबसे अधिक 2843 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसका प्रतिशत 42.95 बनता है। जबकि लाखनमाजरा खंड 731 विद्यार्थियों के साथ सबसे अधिक 46.09 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाला खंड रहा।
विज्ञापन

थर्मल स्कैनिंग के बाद दिया प्रवेश
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में छात्राओं को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पैदल व साइकिल से स्कूल पहुंची ज्यादातर छात्राओं ने प्रवेश द्वार पर विद्या की देवी मां सरस्वती को याद कर अंदर कदम रखा। प्रवेश द्वार पर ही स्टाफ ने थर्मल स्कैनिंग से उनकी जांच की। यहां कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया गया। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को थर्मल स्कैनिंग से जांच के बाद कक्षाओं में भेज दिया गया। शिक्षकों ने कोविड-19 नियमों के तहत कक्षा लगाते हुए छात्राओं को अध्ययन कराया। कक्षा छह से आठवीं तक के 63 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। कक्षा नौ से 12वीं तक 86 विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर स्कूल में पहुंचे 17 विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में सुबह करीब आठ बजे से विद्यार्थियों का स्कूल में पहुंचना शुरू हो गया था। स्कूल में प्रार्थना सभा नहीं हुई। इन्हें सीधा कक्षाओं में भेजा गया। यहां कक्षा छह में एक ही विद्यार्थी पहुंचा। शिक्षिका आशा इस इकलौते छात्र को कक्षा में पढ़ाती दिखाई दी। कक्षा सातवीं में 9 विद्यार्थी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पढ़ाई कर रहे थे। कक्षा आठ में सात विद्यार्थी थे। ये भी कोविड-19 नियमों के तहत कक्षा में बैठे शिक्षक से पाठ समझ रहे थे। यहां कक्षा छह से आठवीं तक के 17 विद्यार्थी ही पहुंचे थे। कक्षा 9 से 12वीं तक 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्कूल आ रहे 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर के प्राचार्य रामवीर पराशर ने बताया कि बच्चों के लिए कोविड-19 नियमों के तहत स्कूल खुल गए हैं। कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी 20 प्रतिशत से अधिक आ रहे हैं। पहले दिन कक्षा छह से आठवीं तक के 17 विद्यार्थी ही पहुंचे। इन्हें भी अभिभावकों से लिखित अनुमति लाने पर थर्मल स्कैनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इन्हें मास्क भी मुहैया कराए गए हैं। सोमवार से विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

स्कूल खुल गए हैं। विद्यार्थी भी आने लगे हैं। जिले के स्कूलों में करीब 45 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। यह सराहनीय है। स्कूलों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। विद्यार्थियों को मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराने के अलावा थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। अभिभावकों से लिखित अनुमति लाने वाले विद्यार्थियों को ही स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तय सभी नियमों का ध्यान रखते हुए शिक्षकों ने पठन-पाठन कराया।
- डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed