{"_id":"60f1e9918ebc3ef84d007d10","slug":"schools-open-after-86-days-students-enter-by-bowing-to-the-threshold-rohtak-news-rtk618017734","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 दिन बाद खुले स्कूल, दहलीज को नमन कर विद्यार्थियों ने किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 दिन बाद खुले स्कूल, दहलीज को नमन कर विद्यार्थियों ने किया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के आदेश पर 86 दिन बाद शुक्रवार से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि पहले दिन स्कूल में 50 प्रतिशत बच्चे बुलाए गए थे। इसके बावजूद सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों की हाजिरी काफी कम रही। कुल मिलाकर जिले के स्कूलों में 22 फीसदी बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को कोविड नियमों की गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश दिया गया। खास बात यह रही कि लंबे समय के बाद स्कूलों में पहुंचने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी दिखी। शुक्रवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सुबह 9 बजे विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। जबकि स्कूलों का स्टाफ सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंच चुका था। इस दौरान स्टाफ ने प्रवेश द्वारों पर बच्चों के हाथों को सैनिटाइज करवाया और उनका तापमान मापा। जिन बच्चों का तापमान सामान्य मिला उन्हें कक्षाओं में प्रवेश करवाया गया।
कक्षाओं में हाजिरी रही कम
सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को पहले दिन 50 प्रतिशत बच्चे बुलाए गए थे। मगर अधिकांश स्कूलों में जहां बच्चों की हाजिरी करीब 20 प्रतिशत रही। वहीं, कुछ स्कूलों में इसका आंकड़ा 30 प्रतिशत तक रहा। कुल मिलाकर जिले के स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों की संख्या 22 फीसदी रही। खास बात यह रही कि बच्चों को कक्षाओं में दो गज की दूरी पर बिठाया गया। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान बच्चों ने अपने मुंह पर मास्क लगाए रखा। इस दौरान बच्चे पानी की बोतल लेकर घरों से ही आए थे।
दोस्तों से मिलकर हुई खुशी
एक सरकारी स्कूल के छात्र युवराज, नीरज, सचिन, छात्रा सिमरन व अन्वी ने बताया कि कोविड की वजह से स्कूल बंद होने से वह लंबे समय से घरों में रहकर बोर हो चुके थे। वह अपने दोस्तों से भी नहीं मिल पा रहे थे। अब स्कूलों के खुलने से उन्हें एक प्रकार की आजादी सी महसूस हुई है और वह अपने दोस्तों से मिलकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल का कहना है कि शुक्रवार से स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों को एक दिन पहले सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चों को गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश दिया गया है। कक्षाओं में भी पूरी तरह गाइड लाइन का पालन करवाया गया। स्कूलों में कम हाजिरी होने पर उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहता है तो उसे बाध्य नहीं किया जा सकता है। ऑनलाइन पढ़ाई अभी जारी रहेगी।
हवन यज्ञ से शुरू किया स्कूल, शिक्षा अधिकारी ने डाली आहुति
सांपला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा हवन यज्ञ के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सांपला जितेंद्र खत्री मौजूद रहे। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन निक्का, अभिनंदन भारद्वाज, पार्षद सुंदर औल्यान, योगेश, रूपेश, राजेश वर्मा, महावीर धमीजा, नवीन, एफएमसी डायरेक्टर महावीर मलिक आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य संदीप नैन ने बताया कि विद्यालय में पिछले सत्र से दोगुने से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जहां पिछले सत्र में 367 दाखिले थे इस बार 715 से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं।