{"_id":"617718085c7a2a7c465d994d","slug":"school-van-and-bus-collide-driver-and-5-students-injured-rohtak-news-rtk6281023111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन व बस में टक्कर, चालक और 5 विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन व बस में टक्कर, चालक और 5 विद्यार्थी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसरेंटी के पास सोमवार सुबह एक स्कूल वैन व स्कूल बस में टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक के अलावा पांच विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां से बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे में किसी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे अटायल से विद्यार्थी स्कूल वैन में सवार होकर कसरेंटी की ओर जा रहे थे। कसरेंटी में सड़क के एक मोड़ पर मोरखेड़ी के एक निजी स्कूल वैन की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। दोनों स्कूल वाहन हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए। वैन चालक बिजेंद्र व छठी कक्षा की छात्रा किरण, दीक्षांत, यश कुमार, सातवीं कक्षा की छात्रा मनीषा व नौवीं कक्षा का छात्र प्रिंस घायल हो गए। हादसे के चलते बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इन्हें आसपास के लोगाें ने वाहनों से निकाला व घायलों को पीजीआई पहुंचाया। बस में सवार अन्य बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे। यहां बच्चों को कुशल पाकर राहत की सांस ली। कुछ अभिभावकों ने फोन पर स्कूल संचालकों से संपर्क किया व हादसे की जानकारी ली। पीजीआई में इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुलिस का कहना है कि दोनों स्कूल वाहनों की गति कम थी। इस कारण हादसा बड़ा नहीं हुआ। मोड़ पर रफ्तार कम होने से बच्चे सुरक्षित रहे। सीधी सड़क पर आमने-सामने की टक्कर में कई बच्चों को चोट आ सकती थी।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल किरन अपनी मां के साथ। अमर उजाला
विज्ञापन