फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   School children took out anti-smoking rally in Barsana

Rohtak News: बरसाना में स्कूली बच्चों ने निकाली धूम्रपान निषेध रैली

Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
School children took out anti-smoking rally in Barsana
25जेएनडी06 : ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र स्कूल स्टाफ के साथ। स्रोत स्कूल
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना में शनिवार को धूम्रपान निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। इसी दौरान विद्यालय परिसर में ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी हुई। वहीं ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में अरुण प्रथम, वंश द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में वीर प्रथम, निशु द्वितीय तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन प्रतियोगिता इशिता प्रथम, शिव द्वितीय व सौरव तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में धूम्रपान निषेध शपथ के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली निकाली, जिन पर धूम्रपान के खिलाफ नारे लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान बच्चों ने धूम्रपान छोड़ो, जीवन संवारो और स्वस्थ रहो, खुश रहो जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अध्यापक प्रमोद बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि धूम्रपान न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति सजगता विकसित होती है।
अध्यापक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, बस उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब उन्हें उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया जाए।

ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नारों के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed