{"_id":"632f3fbc8329810cd711e3a2","slug":"sbi-deputy-manager-commits-suicide-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: SBI के डिप्टी मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी की चुन्नी से लगाया फंदा, बेटे की मौत से था गमजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: SBI के डिप्टी मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी की चुन्नी से लगाया फंदा, बेटे की मौत से था गमजदा
Sat, 24 Sep 2022 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:05 PM IST
सार
डिप्टी मैनेजरन ने पटेल नगर स्थित मकान में शनिवार सुबह पत्नी की चुन्नी से बाथरूम में फंदा लगाया। पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में एसबीआई के डिप्टी मैनेजर पटेल नगर निवासी इंद्रजीत नरुला (49) ने शनिवार सुबह बाथरूम में पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आठ माह पहले हुई बेटे की मौत से गमजदा था। आर्य नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जनवरी माह में पटेल नगर के युवक गुरप्रीत की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। तभी से इंद्रजीत नरूला मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। शनिवार सुबह मकान में उनकी पत्नी व छोटा बेटा था। परिवार के सदस्यों ने चाय ली। इसके बाद इंद्रजीत अंदर कमरे में चले गये। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Weather Haryana: आफत की बारिश से थम गई जिंदगी, फसलों में भारी नुकसान, आगे भी यलो अलर्ट
विज्ञापन
अंदर जाकर देखा तो वह बाथरूम के रोशनदान से पत्नी के चुन्नी से फंदा लगाकर लटके हुए थे। मामले की सूचना पाकर इंद्रजीत के पिता रामसिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। आर्य नगर थाने से एएसआई अनिल कुमार व फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के पिता रामसिंह ने बताया कि इंद्रजीत बेटे की मौत से काफी आहत था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने जान दी है।
इंद्रजीत नरूला एसबीआई में कार्यरत थे। जांच में पता चला है कि उनके बेटे की आठ माह पहले मौत हो गई थी। इस कारण मानसिक तौर पर वह परेशान रहते थे। बेटे के गम में ही उन्होंने शनिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। - एएसआई अनिल कुमार, जांच अधिकारी, थाना आर्य नगर