{"_id":"695987348960688ec4012d35","slug":"savitribai-phule-pioneered-womens-education-and-social-reform-dr-pooja-rohtak-news-c-17-roh1020-788403-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्रीबाई फुले ने की महिला शिक्षा व सामाजिक सुधार की पहल : डॉ. पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावित्रीबाई फुले ने की महिला शिक्षा व सामाजिक सुधार की पहल : डॉ. पूजा
Sun, 04 Jan 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
18...सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदोन्नत होने पर सम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। एमडीयू कैंपस में मीसो संगठन ने शनिवार को सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई। यहां मुख्य वक्ता राजकीय काॅलेज हिसार की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा रानी ने उनके महिलाओं की शिक्षा व सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से बताया। प्रतिभागियों ने उनकी जीवनी का वितरण दिया। इस कार्यक्रम में जोगिंदर चौधरी, नकुल, नवीन सिंगला, सागर, ईश्वर व पिंकी मौजूद रहे।
-- -- -- --
सावित्रीबाई फुले का जीवन क्रांति का प्रतीक : डॉ. राहुल
रोहतक। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ रोहतक की ओर से अधिवेशन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हांसी के उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन सामाजिक चेतना एवं क्रांति का प्रतीक है। संघ के राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निमडिया ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए 18 स्कूल खोलकर बड़ा काम किया था।
विज्ञापन
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने कहा कि हम शिक्षा की बदौलत ही यहां तक पहुंचे हैं। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर श्वेता सोहल, अंकिता बहमनी, दीक्षा रंगा, भरतरी, महेश कुमार, प्राचार्य सुदेश गहलोत, प्राचार्य गीता सिंह, प्राचार्य नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण, डॉ. सतपाल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूप सिंह व डॉ. सत्यवीर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -
19वीं सदी की महान शख्सियत थी सावित्रीबाई फुले : अवनीश सैनी
सैनी एजुकेशन संस्था के प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले 19वीं सदी की सर्वाधिक सम्मानित शख्सियत थीं। सैनी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक की मिडिल विंग में हुए कार्यक्रम में स्थापित उनकी प्रतिमा पर शिक्षकों व संस्था सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था के उपप्रधान बुधराम सैनी, सचिव जगदीश कुमार सैनी, डॉ. राजेश सैनी, गौतम सैनी, राजकुमार सैनी, अमित सैनी, जोगीराम सैनी व अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- --

![]()