फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Save Environment initiative... Kanjkas will be given books and geometry boxes instead of plastic tiffins

Rohtak News: पर्यावरण बचाओ की पहल...कंजकाओं को प्लास्टिक के टिफिन नहीं किताबें और ज्योमेट्री बॉक्स देंगे

Mon, 29 Sep 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Save Environment initiative... Kanjkas will be given books and geometry boxes instead of plastic tiffins
रोहतक। नवरात्र पर्व की अष्टमी व नवमी पर कंजका पूजन के बाद उपहार में इस बार प्लास्टिक के टिफिन या अन्य सामान नहीं दिया जाएगा। प्रदूषण को देखते हुए ग्राहक कंजकाओं के लिए स्टील के बर्तन, किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स व अन्य उपहार खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार भी पर्व को भुनाने के लिए नए उपहारों के साथ तैयार है।
विज्ञापन

अष्टमी व नवमी से पूर्व दुर्गा भक्तों ने पूजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही। ग्राहक बाजार में प्लास्टिक के बर्तन, टिफिन या अन्य चीजों को खरीदने से परहेज बरतते नजर आए। इसकी जगह वे स्टील के बर्तन, स्टेशनरी का सामान व बच्चों के काम की अन्य जरूरी चीजें खरीद रहे हैं। यह सामान कंजकाओं को भोजन कराने के बाद उपहार स्वरूप देंगे।
विज्ञापन


नेहा ने बताया कि कई साल से कंजका पूजन कर रहे हैं। इन्हें उपहार में पेंसिल, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स, स्टील की प्लेट ही देंगे। यह चीजें बच्चों के काम आएंगी। खुद भी इन चीजों का प्रयोग करते हैं। प्लास्टिक सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुशील सोलंकी ने बताया कि लोग प्लास्टिक की जगह स्टील या मेलामाइन प्लेट्स को उपहार में देने के लिए खरीद रहे हैं। बाजार में कई तरह के उपहार उपलब्ध हैं। नीति ने बताया कि लड़कियों को उपहार में पेंसिल व लड़कों को पैन दिया जाएगी। यह चीजें सभी के काम की हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed