फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Satish Chikara became the state president of Bharatiya Kisan Sangh, Rambir Chauhan became the state general secretary

Rohtak News: भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने सतीश छिकारा, रामबीर चौहान प्रदेश महामंत्री

Mon, 02 Sep 2024 05:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Satish Chikara became the state president of Bharatiya Kisan Sangh, Rambir Chauhan became the state general secretary
रोहतक। भारतीय किसान संघ हरियाणा का प्रदेश अधिवेशन रविवार को नई अनाज मंडी में हुआ। यहां किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने ग्राम समिति, खंड, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के त्रिवर्षीय गठन पर चर्चा की। प्रदेश कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया के तहत पुरानी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई। इसके बाद सतीश छिकारा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले तीन साल के कार्यकाल के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। महामंत्री रामबीर चौहान ने पिछला लेखा-जोखा दिया। निर्वाचन अधिकारी भुवन चंद डबराल अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य की अध्यक्षता में व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का चुनाव संपन्न हुआ। सभी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा बहादुरगढ़ व प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान उन्हेरी जिला यमुनानगर को दोबारा से तीन साल के लिए चुना गया।
विज्ञापन

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर मंथन
यहां आगामी तीन साल की कार्य योजना पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से किसान भवन का निर्माण, जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को प्रशिक्षण देना, पांच लाख की सदस्यता करना, जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करना शामिल है। सतबीर आर्य पूर्व जिला अध्यक्ष झज्जर ने सभी को पौधे वितरित किए और जिला अध्यक्ष रोहतक सत्यवान ढाका ओर रोहतक जिला कार्यकारिणी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। यहां प्रदेश के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ नए प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि जीवन किसानों, गौमाता व जनता की भलाई के लिए समर्पित रहेगा। हमेशा संघ की कार्यकारिणी के साथ किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाता रहूंगा। उन्होंनें कहा कि भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक संगठन हैं। यह किसान हित में काम करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed