{"_id":"6068d2138ebc3e590d66c79d","slug":"satguru-will-always-be-remembered-for-social-service-manohar-lal-rohtak-news-rtk602833263","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवा के लिए सतगुरु को सदैव रखा जाएगा याद : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवा के लिए सतगुरु को सदैव रखा जाएगा याद : मनोहर लाल
विज्ञापन
सांसद अरविंद शर्मा के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल । संवाद न्यूज एजें?
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के पिता दिवंगत सतगुरु दास शर्मा के समाज सेवा के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पुरानी आईटीआई मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सतगुरु दास शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत सतगुरु दास ने न केवल अनेक लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण किया बल्कि उन्हें संस्कारित भी किया। उन्होंने कहा कि दूसरों के जीवन का निर्माण व उन्हें बेहतर संस्कार देने का कार्य करने का जीवन सतगुरु दास शर्मा जैसे विरले लोगों को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सतगुरु दास शर्मा नेे अपनी शिक्षा के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन को बदला और उन्हें सही दिशा प्रदान की। वे एक सच्चे समाज सेवक थे और देशभक्ति की भावना उनमें भरी हुई थी। वे कबीर की शिक्षाओं का पालन करने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने पिता की इच्छा को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पिता की इच्छा के अनुरूप ही डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ अरविंद शर्मा ने स्वयं माना है कि अन्य दलों में रहकर काम करना उनकी एक बड़ी भूल थी। उन्होंने घोषणा की कि किसी शैक्षणिक संस्था का नाम सतगुरु दास शर्मा ने नाम पर रखा जाएगा। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सांसद सुनीता दुग्गल आदि रही। श्रद्धांजलि सभा में मंच संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा ने किया।
रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
रोहतक। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश भाटिया, राज शर्मा के अलावा जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने सिंचाई विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, रमेश भाटिया, राज शर्मा, सनी हंस, रेनू डाबला, राजकुमार कपूर, विकास रोहिल्ला, पंकज चोपड़ा, अशोक सहगल, नीलम पांचाल व कुलविन्द्र सिक्का के अलावा अधिकारियों में जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, नगराधीश ज्योति मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद
दिवंगत सतगुरु दास शर्मा को श्रद्धांजलि देने वालों में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद एवं बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के गद्दीशीन महंत बालकनाथ, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश भाटिया, जजपा जिला अध्यक्ष बलवान सुहाग, मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक लक्ष्मण दास, विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधायक विक्रम यादव, पूर्व विधायक सरिता नारायण, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, करण पुरी, भाजपा नेता राजकुमार कपूर, तरुण सनी शर्मा व कुलविंदर सिक्का सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, एडीजीपी संदीप खिरवार, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, डीएसपी गोरखपाल, महेश कुमार, शमशेर दहिया, सुशीला देवी, डीएसपी सीआईडी अजीत सिंह आदि शामिल थे।