फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarvkhap Panchayat held in Rohtak to resolve Deshwal Khap dispute

देशवाल खाप विवाद: सुलझाने के लिए हुई सर्वखाप पंचायत, पहुंचा एक ही पक्ष, दूसरे ने दिया बीमारी का हवाला

Sat, 02 Jul 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 11:41 PM IST
सार

हरियाणा रोहतक में हुई खर्वखाप पंचायत में दूसरे पक्ष ने बीमारी का हवाला देते हुए पंचायत में आने में असमर्थता जताई। अब फिर पंचायत होगी।

विज्ञापन
Sarvkhap Panchayat held in Rohtak to resolve Deshwal Khap dispute
रोहतक में हुई सर्वखाप पंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देशवाल खाप में हुए विवाद को निपटाने के लिए शनिवार को जाट भवन में समस्त हरियाणा की सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। हालांकि इसमें सिर्फ एक ही पक्ष पहुंचा, दूसरे पक्ष ने बीमारी का हवाला देते हुए पहुंचने में असमर्थता जताई। इस कारण पंचायत का समय आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


सर्वखाप पंचायत का आयोजन गठवाला खाप के राष्ट्रीय सचिव अशोक मलिक व लोकहित संस्था के प्रधान चंचल नांदल की देखरेख में हुआ। पंचायत की अध्यक्षता हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने की। यहां सभी खाप प्रधानों ने सर्वसम्मति से निवेदन किया व संकल्प लिया कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने देंगे। सदियों पुरानी खापों का भाईचारा व परंपरा आगे भी कायम रखने का प्रयास रहेगा। आयोजक चंचल नांदल ने कहा कि वर्तमान देशवाल खाप के दोनों पक्षों को विवाद निपटाने के लिए जाट भवन में बुलाया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले काफी समय से दोनों पक्षों में मन-मुटाव चल रहा था। पिछली पंचायत में गोलीबारी की घटना घटित हो चुकी थी। इस विवाद को देखते हुए सर्वखाप पंचायत ने इस मामले को सुलझाने के लिए संज्ञान लिया व दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में सिर्फ एक पक्ष पहुंचा व दूसरे पक्ष ने बीमारी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से पंचायत का समय आगे बढ़ा दिया गया है। हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा व नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल की संयुक्त जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे आगे दोनों पक्षों से दोबारा बात कर पंचायत का समय सुनिश्चित करें ताकि विवाद खत्म हो व भाईचारा कायम रहे। 

हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सर्वखाप पंचायत ने देशवाल खाप में भाईचारा कायम करने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। साझा सहयोग से इस मामले को जल्द निपटाया जाएगा। गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक ने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में खापों में विवाद न हो व आपसी भाईचारा बना रहे। 


इस मौके पर महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल, रमेश दलाल, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सरोहा, धामड़ के सरपंच वजीर, नांदल खाप प्रवक्ता मास्टर देवराज नांदल, लाढ़ौत से प्रो. आत्मानंद देशवाल, नांदल खाप महासचिव संजीत नांदल, खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश इस्माईला, नजफगढ़ प्रधान कृष्ण डागर, राठी रूहिल के प्रधान सोमबीर राठी, वेदपाल बहलंभा, हुड्डा खाप प्रवक्ता जगवंत सिंह हुड्डा, बहु अठगामा व बल्हारा खाप संयोजक जलकरण बल्हारा, धनखड़ खाप प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, अठगामा तपा बोहर प्रधान रणबीर नांदल, अठगामा सचिव ऋषिपाल भालौठ, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण हुड्डा, सतीश सिंह, जाट सभा रोहतक के सचिव सुभाष कादियान, उधम सिंह देशवाल, कादियान खाप से सुखचंद कादियान, रणबीर, धर्मबीर, पावड़िया खाप से सुनील पावड़िया, रामकिशन, विकास देशवाल, सूरजभान देशवाल दुल्हेड़ा, राजेंद्र देशवाल बलियाणा, धनखड़ खाप उपप्रधान कप्तान सिंह धनखड़, बलजीत सिंह ढाकला, सुरेंद्र सिंह ढाकला, भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह, दुल्हेड़ा बारहा से रामप्रकाश, कुंडू खाप प्रधान इंद्रजीत कुंडू, संजय देशवाल, दलबीर सिंह, सोमबीर सिंह, जाट सभा के कोषाध्यक्ष उदय सिंह फौगाट, विनोद फौगाट, कदम सिंह, जयभगवान, रमेश, सुनील देशवाल, सुमित सरपंच मकड़ौली, राममेहर पूनिया, सतीश देशवाल, मोर खाप प्रवक्ता डॉ. जोगेन्द्र मोर, 360 सोनीपत प्रधान राजेंद्र, मलिक खाप से मुल्कराज मलिक, कृष्ण देशवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed