{"_id":"68c8657812ed264fcf0eec69","slug":"sanjeev-first-and-jeevan-jyoti-second-in-poster-making-rohtak-news-c-17-roh1020-727801-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पोस्टर मेकिंग में संजीव प्रथम व जीवन ज्योति द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पोस्टर मेकिंग में संजीव प्रथम व जीवन ज्योति द्वितीय
विज्ञापन
23-एमडीयू के यूआईईटी में 58वें इंजीनियर्स डे के तहत आयोजित स्पर्धा का अवलोकन करते कुलपति प्रो.
- फोटो : credit
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में 58वां इंजीनियर्स डे मनाया गया। यूआईईटी निदेशक प्रो. अश्वनी ढींगड़ा ने बताया कि इस दौरान आइडिया पिचिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं कराईं। पोस्टर मेकिंग में संजीव प्रथम व जीवन ज्योति द्वितीय रही।
आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। इसमें कुलदीप का सेफ पॉथ आइडिया प्रथम, कृतिका व मानसी का आइडिया पावर ग्लोव द्वितीय व सपीन कुमार और विष्णु सैनी का आइडिया ट्रैश टू कैश- स्मार्ट डस्टबिन तृतीय स्थान पर रहा।
पोस्टर मेकिंग में संजीव ने प्रथम, जीवन ज्योति ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कनिका और भावी ने प्रथम, खुशी और अंकिता ने द्वितीय और अनमोल-नेहा और शुभकामना-अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि इंजीनियर्स जीवन में बदलाव के शिल्पकार होते हैं। वह न केवल तकनीक विकसित करते हैं बल्कि समाज के सपनों को आकार भी देते हैं। डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. सोनिया ने कहा कि इंजीनियर्स के पास दुनिया बदलने की शक्ति है।
इस मौके पर डॉ. ईशा वर्मा, प्रो. विनीत कुमार, प्रो. राहुल ऋषि, मडूटा प्रधान डॉ. विकास सिवाच, यूआईईटी के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।