Haryana: करनाल लोकसभा से पूर्व सीएम का चुनाव प्रचार संभालेंगे संजय भाटिया, मनोहर बोले- हमारी टीम बहुत अच्छी है
आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो चुका है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। हरियाणा में छठे चरण में वोटिंग होगी। दस लोकसभा वाले प्रदेश में सभी पार्टियों के पास अब काफी समय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सीटों पर समझौता न होने के बाद गठबंधन की राहें अलग-अलग हो गई हैं। इसी के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री भी बदल दिया गया।
जहां नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुना गया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्र की राजनीति में उतार दिया गया। पूर्व सीएम को करनाल लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
#WATCH | On contesting Lok Sabha election from Karnal, former Haryana CM Manohar Lal Khattar says, "I will be contesting Lok Sabha elections from Karnal. Our team in Karnal is very good and our MP Sanjay Bhatia has taken the responsibility of holding election campaigns for the… pic.twitter.com/S7dU6p5WhD
— ANI (@ANI) March 16, 2024
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। करनाल में हमारी टीम बहुत अच्छी है और हमारे सांसद संजय भाटिया ने आगामी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी ली है। मैं भी करनाल में उनके साथ कैंपेन में शामिल होऊंगा। इसके अलावा मेरा समय बचेगा तो मेरी जिम्मेदारी जहां भी लगाई जाएगी वहीं कैंपेन में शामिल होऊंगा।
करनाल में होगा विधानसभा चुनाव
हरियाणा में करनाल विधानसभा सीट के लिए लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद यह खाली हुई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। हरियाणा में छठे फेज में 25 मई को मतदान होगा।