फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation, corporation and fire brigade workers on strike from today

सफाई, निगम और दमकल कर्मी आज से हड़ताल पर

Mon, 23 May 2022 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sanitation, corporation and fire brigade workers on strike from today
नगर पालिका कर्मचारी संघ की दो दिवसीय हड़ताल 23 मई से है। जिसमें सफाई कार्य ठप करके निगम के 704 सफाई कर्मी शामिल होंगे। निगम के सभी स्थायी व आउटसोर्स के साथ दमकल कर्मी भी शामिल होंगे। हड़ताल की वजह से निगम कार्यालय का अधिकांश कामकाज ठप रहने की संभावना है। वहीं, देर शाम संघ ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए परिसर में टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल की घोषणा की थी, मगर पदाधिकारियों को हड़ताल नहीं करने की बात कहते हुए धमकी दी गई। दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के केस लगाने की बात कही। इस पर संघ के प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट करते हुए पूर्ण हड़ताल का एलान कर दिया। सरकार की दमनकारी नीति की आलोचना की है।
विज्ञापन

एलान किया कि सोमवार व मंगलवार को टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल नहीं, बल्कि पूर्ण काम छोड़ हड़ताल होगी। आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी काम कर रही है। ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग पर सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करके कर्मियों के सामने समस्या पैदा कर दी है, जो छंटनी का नया तरीका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी समान काम समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों को 4000 जोखिम भत्ता भी नहीं मिल रहा। हड़ताल को सभी ने समर्थन किया है, इसलिए पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे। सभी पदाधिकारी व निगम कर्मी सुबह सुबह 9 बजे निगम प्रांगण में पहुंचकर हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि निगम के सभी सफाई कर्मी सफाई कार्य ठप रहेंगे। दमकल के अलावा निगम व आउटसोर्स कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने रविवार की शाम से हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके चलते परिसर में टेंट गाड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed