{"_id":"68c6fd79d0ca4af5320fa5ef","slug":"samples-of-disabled-patients-will-be-taken-on-their-beds-rohtak-news-c-17-roh1020-727397-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेड पर लिए जाएंगे दिव्यांग मरीजों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेड पर लिए जाएंगे दिव्यांग मरीजों के सैंपल
विज्ञापन
35 पीजीआई में आपातकालीन विभाग का निरिक्षण करते पीजीआई निदेशक डॉ एसके सिंघल। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने रविवार को आपातकाल विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इंटर्न चिकित्सक को दिव्यांग या गंभीर मरीजों के पास जाकर ही सैंपल लेने के निर्देश दिए। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष रूप से एक लैब टेक्नीशियन भी नियुक्त किया गया है। वह मरीज के बेड पर ही जाकर उसके रक्त के सैंपल लेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि यदि चेंजिंग रूम में बेड नजर आए तो सीनियर नर्सिंग अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान वह इमरजेंसी में पहुंचे तो उन्हें सफाई में कमी मिली। इस पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा। इमरजेंसी के अंदर इन्फेक्शन का भी अधिक खतरा रहता है। कई बार ऐसे मरीज आते हैं जिनसे रक्तस्राव भी हो रहा होता है।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग के अंदर हर घंटे पोंछा लगाने के निर्देश दिए। कोताही बरतने वाले सफाई सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कई जगह आईवी स्टैंड बेड के साथ न होकर अलग रखे हुए मिले। इसके चलते हर बेड के साथ आईवी स्टैंड और अन्य आवश्यक उपकरण रखने के आदेश दिए।
-- -- --
बोर्ड पर मरीजों के लिए होंगे संपर्क नंबर
पीजीआई निदेशक ने निर्देश दिए कि आपातकाल विभाग में जहां चिकित्सक बैठते हैं वहां बोर्ड पर यूनिट के ड्यूटी अधिकारी और नर्सिंग अधिकारी के संपर्क नंबर होंगे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।