फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sampla Murder Case: Knife and blood-stained clothes hidden in bushes after killing girlfriend.

सांपला हत्याकांड : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छुपाया था चाकू व खून से सने कपड़े

Tue, 14 Jul 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sampla Murder Case: Knife and blood-stained clothes hidden in bushes after killing girlfriend.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सांपला में प्रेमिका की हत्या के आरोपी युवक कपिल ने चाकू व खून से सने खुद के कपड़े वारदात स्थल के नजदीक झाड़ियों में छुपा दिए थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू व कपड़े बरामद कर लिए। अब जांच के लिए कपड़े फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। साथ ही ,दो दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई को सांपला निवासी जयभगवान ने शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी शकुंतला (42) आशा वर्कर हैं और 5 जुलाई से लापता हैं। पुलिस ने शक के आधार पर सांपला के ही कपिल को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लंबे समय से उसके शकुंतला के साथ प्रेम संबंध रहे। इस कारण खुद की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

दो साल पहले शकुंतला वापस पति के पास चली गई। अब दोबारा उसके ऊपर साथ रहने का दबाव बना रही थी। उसके इन्कार करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसलिए योजना के तहत उसने शकुंतला को दूल्हेड़ा माइनर पर बुलाया और झाड़ियों में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की सोमवार को निशानदेही कराई है। साथ ही, चाकू व कपड़े बरामद कर लिए। मंगलवार को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed