फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saloni first in music, ghazal and bhajan singing

Rohtak News: हरियाणवी लोक नृत्य में रिया रही प्रथम

Sat, 21 Sep 2024 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Sep 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Saloni first in music, ghazal and bhajan singing
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम ''हुनर'' का शनिवार को दूसरे दिन संगीत और नृत्य संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगीत, गजल, भजन गायन में सलोनी ने प्रथम, संजू ने द्वितीय और शुभ मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक संगीत में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट में सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य स्पर्धा में प्रथम स्थान भारती व हरियाणवी लोक नृत्य स्पर्धा में रिया प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजबीर सिंह वाइस चांसलर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, व गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. रणदीप राणा रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दिनेश सिंह ने किया व कार्यक्रम का संचालन डॉ. एकता शर्मा तथा डॉ. सुचेता यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने कॉलेज काउंसिल सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में संगीत संबंधी प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. संदीप चहल तथा डॉ. ईशा कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नृत्य संबंधी प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. रेनू राणा ,डॉ. ज्योति दलाल तथा डॉ. अर्चना धनखड़ निर्णायक मंडल में रहे। प्रो. रणदीप राणा ने महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया व विद्यार्थियों को बताया कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए पाठ्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सतवीर सिंह ,डॉ. अनिल खटकड़,डॉ. अनिल ग्रोवर, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. प्रदीप मालिक, डॉ. उर्मिला सभरवाल ,डॉ. सुरेश दहिया सहित सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।



जिसमें संगीत में फिल्म संगीत, हरियाणवी लोकगीत, गीत, गजल आदि तथा नृत्य की प्रतियोगिताओं में क्लासिकल डांस, हरियाणवी लोक नृत्य, जनरल डांस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed