फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sakshi Malik speech in Sarv Khap Mahapanchayat strengthened the protest of wrestlers

Wrestlers Protest: दो मिनट में साक्षी ने खींच दी आंदोलन की बड़ी लकीर, जानिए खाप महापंचायत में संबोधन के मायने

Mon, 22 May 2023 08:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 08:43 AM IST
सार

साक्षी मलिक ने अपने संबोधन में देशभर के खाप प्रतिनिधियों का पहले दिल जीता, फिर शांति का पाठ भी पढ़ा दिया। पहलवानों को न सिर्फ खाप बल्कि अब सर्वसमाज का साथ मिलने लगा है।

विज्ञापन
Sakshi Malik speech in Sarv Khap Mahapanchayat strengthened the protest of wrestlers
खाप पंचायत में पहुंचीं साक्षी मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी के चबूतरे पर रविवार को हुए खाप पंचायतों के महासम्मेलन में ओलंपियन साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन को लेकर बड़ी लकीर खींच दी। एक तो अपने व्यवहार से उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खाप प्रमुखों का दिल जीत लिया, दूसरे महज दो मिनट के संबोधन में सभी को शांति का पाठ भी पढ़ा दिया। इसी का नतीजा है कि नई दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों को न सिर्फ खाप बल्कि अब सर्वसमाज का साथ मिलने लगा है।

विज्ञापन


महम में दोपहर जब राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ज्यादातर खापों के प्रमुख और प्रतिनिधि पहुंच चुके थे, तब अन्य खिलाड़ियों के साथ ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का सम्मेलन स्थल में प्रवेश हुआ। उन्होंने अपना स्थान लेने से पहले समाज के लगभग सभी बुजुर्गों के पास खुद जाकर उनसे सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब साक्षी ने अपना संबोधन शुरू किया तो पूरे पंडाल का शोर थम गया।
विज्ञापन


उन्होंने बड़े-बुजुर्गों के सामने पहलवानों के उठाए मुद्दे को बहुत संक्षेप में रखा, लेकिन ज्यादा समय खापों और सामाजिक संगठनों को बड़े आंदोलन के लिए तैयार किया। किसान आंदोलन की सफलता का हवाला देकर साफ कहा कि बड़े लक्ष्य के लिए आंदोलन का शांतिप्रिय होना बहुत जरूरी है। उनकी इस बात को सारे खाप प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी बेटी ने शालीनता से रखी बात, ये हमारे संस्कार : मेहर सिंह नंबरदार
महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान व महापंचायत के अध्यक्ष मेहर सिंह नंबरदार का कहना है कि साक्षी मलिक ने महापंचायत में पहुंचकर अपने विचार जिस शालीनता से रखे, उससे महापंचायत काफी प्रभावित हुई। साक्षी ने अपने विचार रखे और सधे हुए शब्दों में महापंचायत से सहयोग मांगा। ये हमारे संस्कारों का परिणाम है। साक्षी ने इस क्षेत्र का ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया। पंचायत बेटियों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। सरकार को एक दिन झुकना पड़ेगा और आरोपी को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed