फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sakshi achieved first rank in CDS exam

Rohtak News: साक्षी ने सीडीएस परीक्षा में हासिल किया प्रथम रैंक

Wed, 03 Jul 2024 05:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Sakshi achieved first rank in CDS exam
02सीटीके12...साक्षी नरवाल।
रोहतक। रोहतक निवासी साक्षी नरवाल पुत्री कर्नल राम कुमार नरवाल ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने अपनी शानदार सफलता से युवाओं को संदेश दिया कि कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साक्षी नरवाल वर्तमान में मोहाली स्थित सेना विधि संस्थान में अंतिम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा के बाद सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के पांच दिवसीय चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवार चेन्नई में आगामी अक्टूबर में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में 49 सप्ताह का सेना प्रशिक्षण लेंगे। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के बाद साक्षी नरवाल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी। साक्षी नरवाल ने न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता का सपना भी पूरा किया है।
विज्ञापन

साक्षी भारतीय सशस्त्र सेना में सेवा देने वाले परिवार की तीसरी पीढ़ी की ऑफिसर होगी। उनके पिता एक प्रतिष्ठित विद्यालय में निदेशक व उनकी माता सीमा नरवाल स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर सेवाएं दे रही है। साक्षी ने 11 विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण की और विभिन्न खेलों में भाग लिया है। वह राष्ट्रीय स्तर की कंपाउंड तीरंदाज रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिनसे हमेशा सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed